Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ की गंभीर स्थिति में रूस, लगभग 4 हजार लोगों को किया गया रेस्कयू; 2,500 से अधिक घर बाढ़ से प्रभावित

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 06 Apr 2024 08:48 PM (IST)

    रूस में यूराल नदी में बाढ़ आने से आसपास के गांवों में पानी प्रवेश कर जाने से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में फंसे। आपातकालीन सेवा की ओर से जारी वीडियो में बचाव के वक्त लाइफ जैकेट पहने लोग नजर आए। शुक्रवार को यूराल पर्वत के आरेनबर्ग क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से बांध टूटने के बाद क्षेत्र को खाली करने का आग्रह किया।

    Hero Image
    बाढ़ की गंभीर स्थिति में रूस (Image: AFP)

    रायटर, मॉस्को। रूस में यूराल नदी में बाढ़ आने से आसपास के गांवों में पानी प्रवेश कर जाने से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में फंस गए। अत्यधिक पानी के दबाव के कारण एक बांध भी टूट गया। प्रांतीय सरकार ने शनिवार को ओ‌र्स्क क्षेत्र से दो हजार लोगों को सुरक्षित निकाला। यह क्षेत्र कजाकिस्तान सीमा पर स्थित है। आपातकालीन सेवा की ओर से जारी वीडियो में बचाव के वक्त लाइफ जैकेट पहने लोग नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को यूराल पर्वत के आरेनबर्ग क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से बांध टूटने के बाद क्षेत्र को खाली करने का आग्रह किया था। बांध टूटने के पीछे इसका ठीक से रखरखाव न होना बताया जा रहा है।

    4 हजार लोगों को बचाया गया

    कजाकिस्तान सीमा के पास ओरेनबर्ग क्षेत्र में बांध टूटने के बाद आई बाढ़ के कारण 4,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया। ऑरेनबर्ग गवर्नर के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि '1,019 बच्चों सहित 4,208 लोगों' को निकाला गया था और 2,500 से अधिक घर बाढ़ से प्रभावित हुए।

    यह भी पढ़ें: हिन्दी और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार के लिए गहन चर्चा, थाईलैंड और कम्बोडिया दौरे पर 50 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल

    यह भी पढ़ें: Pakistan: राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारेंगे' वाले बयान पर बौखलाया बदहाल पाकिस्तान, दी गीदड़भभकी