Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रूस ने जासूसी के आरोप में ब्रिटिश राजनयिक को किया निष्कासित, रूसी टीवी चैनलों पर दिखाई गई फोटो

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 27 Nov 2024 03:40 AM (IST)

    रूस ने ब्रिटेन के एक राजनयिक को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच दुश्मनी को और बढ़ावा देगा। एफएसबी सुरक्षा सेवा का कहना है कि जासूसी के आरोपित ब्रिटिश राजनयिक ने रूस में प्रवेश करने से पहले अपने बारे में जानबूझकर गलत जानकारी दी थी। राजनयिक का नाम एडवर्ड विल्क्स है। उसकी फोटो टीवी चैनलों पर दिखाई गई है।

    Hero Image
    रूस ने जासूसी के आरोप में ब्रिटिश राजनयिक को किया निष्कासित (फोटो- राष्ट्रपति पुतिन)

     रॉयटर, मॉस्को। रूस ने ब्रिटेन के एक राजनयिक को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच दुश्मनी को और बढ़ावा देगा। एफएसबी सुरक्षा सेवा का कहना है कि जासूसी के आरोपित ब्रिटिश राजनयिक ने रूस में प्रवेश करने से पहले अपने बारे में जानबूझकर गलत जानकारी दी थी। राजनयिक का नाम एडवर्ड विल्क्स है। उसकी फोटो टीवी चैनलों पर दिखाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूसी एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि राजनयिक ऐसे खुफिया और रूस विरोधी कार्यों में लिप्त था कि इससे रूस की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता था। ब्रिटेन ने रूस के आरोपों का खंडन किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर के प्रवक्ता ने कहा, हम इन निराधार आरोपों का खंडन करते हैं। हम उचित समय पर जवाब देंगे। मॉस्को स्थित रूसी दूतावास ने भी इस संबंध में चुप्पी साध रखी है।

    ब्रिटिश राजदूत को समन भेजकर विरोध दर्ज कराया

    रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय ने ब्रिटिश राजदूत को समन भेजकर विरोध दर्ज कराया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के हवाले से कहा कि एफएसबी का कहना है कि आरोपित ब्रिटिश राजनयिक इसी साल निष्कासित किए गए छह ब्रिटिश राजनयिकों के स्थान पर आया था। उन सबपर भी जासूसी के आरोप लगे थे।

    रूस पर अमेरिकी मिसाइलों से हमला कर रहा यूक्रेन

    रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन अमेरिकी मिसाइलों से उस पर हमला कर रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ने पिछले तीन दिनों में दो बार अमेरिका निर्मित एटीएसीएमएस मिसाइलों से रूस को निशाना बनाया है। रूस बदला लेने की तैयारी कर रहा है।

    रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों हमले कु‌र्स्क क्षेत्र में रूसी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए। पहला हमला 23 नवंबर को किया गया। पांच मिसाइलों में से दो रूसी वायु रक्षा प्रणाली एस-400 पर दागी गईं। इसमें इसकी रडार प्रणाली का नुकसान पहुंचा। जबकि दूसरा हमला 25 नवंबर को किया गया।

    आठ मिसाइलों से कु‌र्स्क-वोस्तोचन एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। एक मिसाइल लक्ष्य तक पहुंची और दो सैनिक घायल हो गए। यहां एक सैन्य एयरबेस भी है। स्थिति नियंत्रण में है और जवाबी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

    रूसी सेना यूक्रेन में तेज गति से आगे बढ़ रही

    इस बीच, विश्लेषकों और युद्ध ब्लागरों ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन में तेज गति से आगे बढ़ रही है। उसने यूक्रेन में पिछले करीब एक माह के दौरान आधे लंदन के बराबर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। रूस ने फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। उस समय से यूक्रेन में उसके आगे बढ़ने की गति तेज है।

    रूसी पत्रकार को चार वर्ष जेलपूर्वी रूस की एक अदालत ने मंगलवार को एक महिला पत्रकार को चार वर्ष जेल की सजा सुनाई। किसी विदेशी संगठन के लिए काम करने के आरोप में 24 वर्षीय नीका नोवाक को दोषी ठहराया गया। पूर्व में नोवाक अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित रेडियो फ्री यूरोप के लिए काम करती थी।