Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी मीडिया को पुतिन ने दिखाई औकात! इंटरव्यू देने से किया मना; कहीं ये वजह तो नहीं

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 04:14 PM (IST)

    Vladimir Putin रूस और अमेरिका के बीच मीडिया के मामले में तनातनी बढ़ गई है। रूस की सरकारी समाचार कंपनी आरटी पर अमेरिका ने एक्शन लिया तो रूस ने भी पलटवा ...और पढ़ें

    Hero Image
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (फाइल फोटो)

    रॉयटर्स, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमार पुतिन ने अमेरिका मीडिया को इंटरव्यू देने से मना कर दिया। खास बात यह है कि पुतिन ने किसी भी पश्चिम मीडिया को इंटरव्यू देने में अपनी रूचि नहीं दिखाई। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पुतिन से इंटरव्यू के लिए कहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 2036 तक चंद्रमा में होगा न्यूक्लियर पावर प्लांट! रूस रचेगा इतिहास, भारत और चीन भी देंगे साथ; जानिए क्यों हैं खास?

    अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को साक्षात्कार देने में रुचि नहीं दिखाई। बता दें कि इवान गेर्शकोविच को पिछले महीने ही रूस ने अपनी जेल से रिहा किया था। उन्हें जासूसी के आरोप में दोषी ठहराया गया था। मगर पिछले महीने कैदी अदला-बदली के तहत उन्हें रिहा किया गया था।

    अमेरिका ने रूसी मीडिया पर लिया था एक्शन

    हाल ही में अमेरिका ने रूस की सरकारी मीडिया कंपनी पर कार्रवाई की थी। अमेरिका ने क्रेमलिन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने स्पष्ट किया था कि अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में मॉस्को भी अमेरिकी मीडिया को निशाना बनाएगा।

    दो कर्मचारियों पर धन शोधन का मामला दर्ज

    बता दें कि अमेरिका के न्याय विभाग ने रूस की सरकारी मीडिया कंपनी आरटी के के दो कर्मचारियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था। अमेरिका ने गलत सूचना के माध्यम से राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने का आरोप भी रूस पर लगाया था। अब सवाल उठ रहा है कि कहीं इसी वजह से पुतिन ने अमेरिकी मीडिया को इंटरव्यू देने से मना तो नहीं किया।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग! पाक सेना ने आठ तालिबानी सैनिकों को मारा; व्यापार भी किया बंद