Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन युद्ध ने टाली भारत और रूस की शिखर वार्ता, सरकार ने घोषित नहीं किया PM मोदी के दौरे का कार्यक्रम

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 12:25 AM (IST)

    PM Modi Russia Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता के संबंध में पूछे गए सवाल का भारती ...और पढ़ें

    Hero Image
    पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच नहीं होगी शिखर वार्ता

    नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) इस वर्ष रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ शिखर वार्ता नहीं करेंगे। ऐसा वो यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) और उसमें परमाणु हथियार के इस्तेमाल की पुतिन की धमकी के मद्देनजर करेंगे. ये बात अमेरिका की ब्लूमबर्ग न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कही गई है। वैसे मोदी और पुतिन सितंबर में उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान अनौपचारिक रूप से मिल चुके हैं। दोनों नेता यूक्रेन युद्ध और अन्य मुद्दों पर 2022 में कई बार टेलीफोन पर भी बात कर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत बना बड़ा खरीदार

    यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत रूसी तेल का चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा है। भारत ने यूक्रेन पर रूसी हमले की निदा भी नहीं की है। भारत इस मसले पर पर्याप्त दूरी भी बनाकर चल रहा है। मोदी और पुतिन की शिखर वार्ता के संबंध में पूछे गए सवाल का भारतीय विदेश मंत्रालय और नई दिल्ली में रूसी दूतावास ने कोई जवाब नहीं दिया है।

    पीएम मोदी के रूस दौरे का कार्यक्रम घोषित नहीं

    ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक रूसी अधिकारी के हवाले से कहा है कि भारत ने एससीओ समिट के दौरान उज्बेकिस्तान में ही इस वर्ष मोदी-पुतिन की वार्ता संभव ना होने की जानकारी दे दी थी। विदित हो कि राष्ट्रपति पुतिन दोनों देशों की 21वीं वार्षिक शिखर वार्ता में भाग लेने के लिए दिसंबर 2021 में नई दिल्ली आए थे। 2022 में रूस जाने की बारी मोदी की है लेकिन अभी तक भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री के रूस दौरे का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

    ये भी पढ़ें:

    Arshad Sharif killing: केन्या में पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

    India America Relations: भारत अमेरिका का सहयोगी नहीं होगा, यह एक और बड़ी शक्ति होगा- व्हाइट हाउस