Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mikhail Gorbachev: गोर्बाचौव की अंतेष्टि में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, पुतिन ने बनाई दूरी

    By Sonu GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 08:03 PM (IST)

    सोवियत संघ के पूर्व नेता मिखाइल गोर्बाचौव का शनिवार को मास्को में अंतिम संस्कार किया गया।बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व सोवियत नेता को श्रद्धांजलि दी। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गोर्बाचेव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

    Hero Image
    पूर्व सोवियत नेतामिखाइल गोर्बाचौव को सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।( फोटो-एपी)

    मास्को, एजेंसी। सोवियत संघ के पूर्व नेता मिखाइल गोर्बाचौव का शनिवार को मास्को में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसमें शामिल नहीं हुए। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लाइन में लगकर लोगों ने घंटों अपनी बारी का इंतजार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोर्बाचौव को पत्नि के पास दफनाया गया

    गोर्बाचौव को नोवोडदेविची कब्रिस्तान में उनकी पत्नी रायसा की कब्र के पास दफनाया गया। 91 वर्ष की आयु में मंगलवार को उनका निधन हो गया था। यूरोप को विभाजित करने वाली राजनीतिक सीमा को खत्म करने के लिए गोर्बाचौव को पश्चिमी देशों में सराहा जाता है, लेकिन सोवियत संघ के विघटन के लिए जिम्मेदार रहे उनके निर्णयों के कारण रूस में उनकीआलोचना भी होती है।

    क्रेमलिन ने इन्कार किया था गोर्बाचौव की राजकीय अंत्येष्टि

    गोर्बाचौव की राजकीय अंत्येष्टि किये जाने की घोषणा करने से क्रेमलिन ने इन्कार कर दिया था। हालांकि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को उन्हें व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि दी थी। अंत्येष्टि कार्यक्रम में पुतिन के शामिल न होने के सवाल पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से कहा था कि राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम पूर्व निर्धारित हैं।

    अमेरिका, ब्रिटेन सहित अन्य पश्चिमी देशों के राजदूत हुए शामिल

    अंतिम संस्कार से पहले लोगों ने गोर्बाचौव के ताबूत पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी बेटी इरीना और उनकी दो पौत्री ताबूत के पास बैठी थीं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मन और अन्य पश्चिमी देशों के राजदूत भी गोर्बाचौव के अंत्येष्टि में शामिल हुए।

    क्रेमलिन के लिए आसान नहीं थी राजकीय अंत्येष्टि की घोषणा

    कहा गया है कि यदि क्रेमलिन राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की घोषणा करता तो राष्ट्रपति पुतिन को इसमें हर हाल में शामिल होना होता। ऐसी स्थिति में क्रेमलिन को विदेशी नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करना पड़ता, जो रूस के लिए आसान नहीं था। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच पश्चिमी देशों के साथ तनाव काफी बढ़ हुआ है।