Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jet Crash in Russia: रूस में बड़ा हादसा, यात्री जेट विमान मॉस्को के करीब क्रैश; इतने लोगों की गई जान

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 10:07 PM (IST)

    रूस में मॉस्को के करीब एक यात्री जेट हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन क्रू सदस्यों की जान चल गई। विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। वहीं रूस की सरकारी जांच एजेंसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विमान लुखोवित्से से मॉस्को लौट रहा था। उधर नेपाल में भी एक विमान रनवे से फिसल गया।

    Hero Image
    रूस में मॉस्को के करीब हादसा। (सांकेतिक तस्वीर)

    मॉस्को, एपी। रूस का एक यात्री जेट शुक्रवार को मॉस्को में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में जेट के तीन क्रू सदस्यों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय सुखोई सुपरजेट 100 में क्रू सदस्यों के अलावा एक भी यात्री नहीं था। सरकारी अपराध जांच एजेंसी ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: यूएन में रूस-यूक्रेन युद्ध के खिलाफ प्रस्ताव पर भारत ने फिर दिखाई कूटनीति, वोटिंग में नहीं लिया हिस्सा

    अधिकारियों ने बताया कि यह विमान रूसी सरकार नियंत्रित प्राकृतिक गैस कंपनी ग्रैजप्रोम के स्वामित्व वाली एक विमान सेवा गाजप्रोम एविया का था। मरम्मत के बाद लुखोवित्से से मास्को लौटते समय विमान कैश हो गया।

    नेपाल में 59 सवारों के साथ विमान रनवे से फिसला

    उधर, नेपाल की निजी विमानन कंपनी बुद्धा एयर का एक विमान गुरुवार रात लुंबनी प्रांत में लैंडिंग के समय रनवे से फिसल गया। विमान में 59 लोग सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: 'भारत को धोखा देगा रूस...' अमेरिका को रास नहीं आई मोदी-पुतिन की दोस्ती, चीन को लेकर किया ये दावा