Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine: यूक्रेन के एक और शहर पर रूस का कब्जा? बेलारूस ने सीमा पर तैनात की एयरक्राफ्ट और तोपें

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:50 PM (IST)

    रूस और यूक्रेन दोनों एक दूसरे के क्षेत्र पर कब्जे की कोशिश में लगे हैं। इस बीच मॉस्को सेना ने दावा किया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन के नियू-यार्क पर कब्जा कर लिया है। दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों का पश्चिमी रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में 1250 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा हो चुका है।

    Hero Image
    बेलारूस ने सीमा पर तैनात की एयरक्राफ्ट और तोपें (Image: Reuters)

    मास्को, रॉयटर्स। रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा करने का दावा किया है। रूसी सेना ने कहा कि उसने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लाजिस्टक हब माने जाने वाले पूर्वी यूक्रेन के नियू-यार्क पर कब्जा कर लिया है। इससे पूरे डोनेस्क रीजन पर कब्जा करने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों का पश्चिमी रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में 1,250 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा हो चुका है। इसमें 92 बस्तियां शामिल हैं।

    यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जे करने का दावा

    रूस और यूक्रेन दोनों एक दूसरे के क्षेत्र पर कब्जे की कोशिश में लगे हैं। रूस ने लगातार दूसरे दिन यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जे करने का दावा किया है। हालांकि, नियू-यार्क पर कब्जे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यूक्रेनी सेना ने अभी इस टाउन की स्थिति को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। यूद्ध से पूर्व नियू-यार्क की आबादी 10 हजार थी। यह सोलोविंस्क रेलवे लाइन पर स्थित है। इस पर रूस की लंबे समय से नजर थी।

    बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको का आरोप

    वहीं, रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की स्थिति मजबूत होते देख रूस के मित्र बेलारूस ने यूक्रेन की सीमा पर और सैनिक, एयरक्राफ्ट व तोपें तैनात कर दी हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने आक्रामक नीति अपनाते हुए बेलारूस की सीमा से सटे क्षेत्र में 1,20,000 सैनिकों की तैनाती की है। वहीं, यूक्रेन की कु‌र्स्क क्षेत्र में घुसपैठ के बाद रूस के 1,22,000 नागरिक क्षेत्र को छोड़ चुके हैं। यहां रूसी सेना यूक्रेनी सैनिकों को रोकने की कोशिश कर रही है।

    रूस के तेल डिपो में तीसरे दिन भी नहीं बुझी आग

    यूक्रेन के हमले में रूस के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में रूसी तेल डिपो में तीसरे दिन मंगलवार को भी आग की लपटें उठती रहीं। इसके जवाब में रूस ने भी मंगलवार को उत्तरी यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है। इसके साथ ही रूस ने मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर अगस्त में पांचवां मिसाइल हमला किया है। यूक्रेन ने कहा कि हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूस के 26 ड्रोन में से 25 को मार गिराया।

    यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के एक और शहर पर किया कब्जा, 53 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

    यह भी पढ़ें: Earthquake in Russia: रूस में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, कामचटका क्षेत्र में फटा शिवलुच ज्वालामुखी; लावा निकलना शुरू