Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ से रूस और कजाकिस्तान के कई इलाके जलमग्न, लाखों ने छोड़ा घर; लोग बोले- इतनी भयावह स्थिति पहले नहीं देखी

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    यूराल नदी में पानी बढ़ने के बाद बुधवार को रूस और कजाकिस्तान के शहरों और कस्बों में बाढ़ आ गई है। इससे एक लाख से अधिक लोगों को इलाका खाली करना पड़ा है। रूसी शहर आरेनबर्ग के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं। वहीं कजाकिस्तान में बाढ़ के कारण 97000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    Hero Image
    बाढ़ से रूस और कजाकिस्तान के कई इलाके जलमग्न, लाखों ने छोड़ा घर

     रॉयटर्स, मॉस्को। यूराल नदी में पानी बढ़ने के बाद बुधवार को रूस और कजाकिस्तान के शहरों और कस्बों में बाढ़ आ गई है। इससे एक लाख से अधिक लोगों को इलाका खाली करना पड़ा है। रूसी शहर आरेनबर्ग के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं। वहीं, कजाकिस्तान में बाढ़ के कारण 97,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के निकट के क्षेत्र पानी में डूबे

    मॉस्को से 1,200 किमी पूर्व में 550,000 आबादी वाले शहर आरेनबर्ग में, सैकड़ों घर डूब गए हैं। कम से कम 7,700 लोगों को यहां से निकाला गया है, क्योंकि यूराल नदी तेजी से खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है। शहर के निकट के क्षेत्र पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

    4,500 लोगों को निकाला गया

    कुरगन में 4,500 लोगों को निकाला गया और आशंका है कि हजारों लोगों को और सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की जरूरत पड़ सकती है। आरेनबर्ग में रहने वालों का कहना है कि उन्होंने इतनी भयावह स्थिति पहले नहीं देखी। ऐसी बाढ़ यहां पहले नहीं आई थी। रूसी अधिकारियों ने कहा कि 10 हजार से अधिक घरों में पानी भर गया है, जिनमें से अधिकांश आरेनबर्ग क्षेत्र में हैं।