Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi Moscow Visit: पीएम मोदी की मॉस्को यात्रा को लेकर रूस को काफी उम्मीदें, क्रेमलिन प्रवक्ता ने कही ये बात

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 07 Jul 2024 04:18 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर आठ से नौ जुलाई तक मॉस्को में रहेंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा कि रूस को नरेन्द्र मोदी की मॉस्को यात्रा को लेकर उम्मीदें हैं जो रूस-भारत संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। रूस-भारत में रणनीतिक साझेदारी हैं।

    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 9 जुलाई तक मॉस्को की यात्रा पर रहेंगे।

     पीटीआई, मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस दौरे को लेकर क्रेमलिन आशान्वित है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा कि रूस को नरेन्द्र मोदी की मॉस्को यात्रा को लेकर उम्मीदें हैं, जो रूस-भारत संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर आठ से नौ जुलाई तक मॉस्को में रहेंगे।

    मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी का व्यापक कार्यक्रम होगा

    रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल वीजीटीआरके को दिए साक्षात्कार में पेसकोव ने कहा कि मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी का व्यापक कार्यक्रम होगा। रूस-भारत में रणनीतिक साझेदारी हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों राष्ट्राध्यक्ष अनौपचारिक तरीके से भी बातचीत कर सकेंगे।

    पांच वर्षों में पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा होगी

    पेस्कोव ने कहा कि क्रेमलिन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी। यह लगभग पांच वर्षों में मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।