Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Viral Video: नशे में धुत शख्स ने बच्चे को जमीन पर उठाकर पटका, लड़का कोमा में पहुंचा; पुलिस ने पकड़ा आरोपी

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 10:41 PM (IST)

    मॉस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना घटी जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। हवाई अड्डे पर अपनी मां के साथ आए छोटे से बच्चे को बेलारूस के एक व्यक्ति ने एक बच्चे को पकड़कर फर्श पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    Hero Image

    नशे में धुत शख्स ने बच्चे को जमीन पर उठाकर पटका, लड़का कोमा में पहुंचा (फोटो- वीडियो ग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना घटी जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। हवाई अड्डे पर अपनी मां के साथ आए छोटे से बच्चे को बेलारूस के एक व्यक्ति ने एक बच्चे को पकड़कर फर्श पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़के को खोपड़ी में गंभीर फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी

    इस हमले का वीडियो वायरल हो गया है। ईरान का मूल निवासी 18 महीने का बच्चा कथित तौर पर कोमा में है और दो साल के लड़के को खोपड़ी में गंभीर फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। वह कोमा में है और अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

    लड़का और उसकी गर्भवती मां इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध से बचने के लिए रूस आए थे। घटना के समय लड़का अपनी मां के साथ नहीं था। वीडियो में दिखाया गया है कि आदमी हवाई अड्डे पर लड़के के करीब चुपके से घुस जाता है। वह अचानक लड़के को पकड़ लेता है और उसे सिर के बल कंक्रीट के फर्श पर पटक देता है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है।

    पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

    इस भयावह घटना के बाद, जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि आरोपी के खून में गांजा था। पुलिस ने अभी तक अपराध के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उनका मानना है कि इस घटना में नशे की बड़ी भूमिका रही है। भारत में ईरान दूतावास घटना का वीडियो शेयर किया है।

    यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है....