Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '2 दिनों में मिला थोड़ा-सा खाना और एक बोतल पानी', रूस घुमने गए भारतीय पर्यटक ने बताई डरावनी बात; कहा- बिना वजह किया डिपोर्ट

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 01:43 PM (IST)

    मॉस्को पहुंचे भारतीय पर्यटकों के एक समूह ने इमिग्रेशन प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टूरिस्ट अमित तनवर ने बताया कि 12 लोगों के समूह में से 9 भारतीयों को बिना किसी स्पष्ट कारण के हिरासत में लिया गया और बाद में डिपोर्ट कर दिया गया। उन्होंने रूसी अधिकारियों पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया जिसमें मोबाइल फोन और निजी जानकारी की जांच शामिल है।

    Hero Image
    मॉस्को एयरपोर्ट पर भारतीय पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे भारतीय पर्यटकों के एक समूह ने वहां की इमिग्रेशन प्रक्रिया और बर्ताव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। टूरिस्ट अमित तनवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव साझा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि कैसे 9 भारतीयों को बिना किसी स्पष्ट कारण के हिरासत में लिया गया और बाद में डिपोर्ट कर दिया गया। अमित ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखते हुए बताया कि वह कुल 12 लोगों के समूह के साथ 8 जुलाई को मॉस्को पहुंचे थे।

    9 लोगों को रोका गया

    उन्होंने बताया कि सभी के पास वैध दस्तावेज थे, लेकिन फिर भी इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान सिर्फ तीन लोगों को ही आगे बढ़ने दिया गया। बाकी 9 लोगों को रोक लिया गया और वो भी बिना किसी वैध कारण के।

    अमित ने बताया कि सभी 9 लोगों के पासपोर्ट ले लिए गए और उन्हें एअरपोर्ट के एक कोने में बैठा दिया गया, जहां पहले से ही कई भारतीय मौजूद थे। करीब एक घंटे के बाद उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया।

    कई चीजों की हुई जांच

    अमित तनवर के अनुसार, उस कमरे में रूसी अधिकारियों ने उनके मोबाइल फोन, फोटो गैलरी, गूगल सर्च हिस्ट्री और यूट्यूब एक्टिविटी की जांच की।

    इसके साथ उनके ट्रैवल के शिड्यूल और नकदी की भी तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है, लेकिन क्यों किया जा रहा है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

    कमरे में पहले से बंद थे कई लोग

    अमित तनवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस कमरे में उन्हें ले जाया गया था वहां पहले से ही कई लोग 2-3 दिनों से बंद थे और उन्हें दिन में केवल दो बार थोड़ा-सा खाना और एक छोटी पानी की बोतल जा जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों का व्यवहार बहुत ही अपमानजनक और अमानवीय था।

    'आपातकाल एक काला अध्याय', शशि थरूर ने फिर कांग्रेस को घेरा; कहा- अब ये 1975 का भारत नहीं