Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत का सम्मान पूरी दुनिया में', स्वतंत्रता दिवस पर दोस्त पुतिन का पीएम मोदी को स्पेशल मैसेज

    आज भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा है। पुतिन ने भारत की सामाजिक-आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों में हुई तरक्की की सराहना की। उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका की भी प्रशंसा की और रूस-भारत की रणनीतिक साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया।

    By Digital Desk Edited By: Prince Gourh Updated: Fri, 15 Aug 2025 03:40 PM (IST)
    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी भारत को बधाई (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के कोने-कोने में खुशी का माहौल है। भारत के पुरानी और भरोसेमंद दोस्त रूस ने भी गर्मजोशी के साथ शुभकमानाएं दी है।

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास संदेश भेजकर भारत की उपलब्धियों और वैश्विक भूमिका की सराहना की है।

    रूसी दूतावास ने साझा किया संदेश

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन के खास संदेश को रूस के दूतावास ने अपने आधिकारिक टेलिग्राम चैनल पर साझा किया है। पुतिन ने कहा कि भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-अमेरिका व्यापार तनाव के बीच पुतिन का संदेश

    उन्होंने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में सक्रिय योगदान देता है। पुतिन का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ा है।

    पुतिन का संदेश

    पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि रूस भारत के साथ विशेष और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में रचनात्मक सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।

    ट्रंप-पुतिन में आज ग्रैंड वार्ताः सिक्योरिटी में आंखें गड़ाए दोनों देश, रूस ने अलास्का की सरहद पर तैनात किए फाइटर जेट