विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस: केमेरोवो शहर के एक घर में लगी आग के कारणों का पता नहीं, अधिकारियों ने बताई बड़ी बात

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 24 Dec 2022 08:05 AM (IST)

Russia Fire केमेरोवो (Kemerovo) शहर में बुजुर्गों के एक अपंजीकृत घर में शुक्रवार को आग लग गई जिसमें 20 लोगों ...और पढ़ें

Russia Fire in Siberian city of Kemerovo
Russia Fire in Siberian city of Kemerovo

मास्को, एजेंसी। Fire In Russia 20 Died: रूस में एक बार फिर आग (Fire) का कहर देखने को मिला है। केमेरोवो (Kemerovo) शहर में बुजुर्गों के एक अपंजीकृत घर में शुक्रवार को आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी तास ने फायर सेफ्टी के काम से जुड़े सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि इमारत की दूसरी मंजिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।

राहत और बचाव का काम जारी

रिपोर्ट में कहा गया है, "आग लगने वाली जगह पर, राहत और बचाव के काम के काम में जुटे फायर कर्मी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। अभी तक जो आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक, 20 लोगों की मौत हो गई।" अधिकारियों ने ये भी बताया कि, रूस में बुजुर्गों के लिए बिना पंजीकरण के कई घर संचालित होते हैं। ये घर निरीक्षण के अधीन भी नहीं हो सकते क्योंकि उन्हें आधिकारिक तौर पर निजी संपत्ति माना जाता था।

तेल रिफाइनरी में लगी थी आग

बता दें कि, हाल ही में रुस की एक तेल रिफाइनरी में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई थी और 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। आग इरकुत्स्क जिले में एक रिफाइनरी में लगी थी। एक हजार स्क्वायर मीटर में फैली इस आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से नजर आ रही थीं।आग को बुझाने में करीब 150 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और कड़ी मशक्कत के बाग इस पर काबू पाया जा सका था।

ये भी पढ़ें:

America: भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बाइडेन ने शीर्ष राजनयिक पद के लिए किया नामित

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की लौटे देश, रूस ने यूक्रेन पर हमले किए तेज; दोनों को अपनी-अपनी जीत की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।