Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतिन के करीबी सहयोगी कोजक ने दिया इस्तीफा, रूसी राष्ट्रपति को दी थी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की सलाह

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 19 Sep 2025 12:36 AM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लंबे समय तक सहयोगी रहे दिमित्री एन. कोजक ने पुतिन के स्टाफ के उपप्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बात की पुष्टि की। 66 वर्षीय कोजक पुतिन के बेहद करीबी होने के बावजूद उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को एक गलती माना था।

    Hero Image
    पुतिन के करीबी सहयोगी कोजक ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

     न्यूयार्क टाइम्स, बर्लिन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लंबे समय तक सहयोगी रहे दिमित्री एन. कोजक ने पुतिन के स्टाफ के उपप्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बात की पुष्टि की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    66 वर्षीय कोजक पुतिन के बेहद करीबी होने के बावजूद उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को एक गलती माना था। उन्होंने पुतिन को यूक्रेन में लड़ाई रोकने और शांति वार्ता करने की सलाह दी थी। प्रवक्ता ने कहा कि कोजक ने स्वेच्छा से अपना पद छोड़ा है। वैसे पुतिन के शासन में उच्च स्तर पर आसीन अधिकारियों का इस्तीफा देना असामान्य बात है।

    न्यूयार्क टाइम्स ने पिछले महीने रिपोर्ट की थी कि कोजक पुतिन के करीबी एकमात्र वरिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने आक्रमण के खिलाफ खुलकर अपनी असहमति व्यक्त की थी।। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कोजक अब इस्तीफा देने के बाद किसी अन्य सरकारी पद पर जाएंगे या नहीं।

    रूसी समाचार पत्र आरबीसी के अनुसार, वे व्यापार क्षेत्र में जाने पर विचार कर रहे हैं। कोजक 1990 से पुतिन के साथ थे। उन्होंने पुतिन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला, जिसमें 2014 में सोची में हुए शीतकालीन ओलंपिक की तैयारियों का प्रबंधन और उसी वर्ष पुतिन द्वारा क्रीमिया के रूस में विलय के बाद क्रीमिया के एकीकरण की देखरेख करना शामिल हैं।