Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine War: रूस की मदद करने पर अमेरिका का कड़ा एक्शन, भारतीय समेत 398 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 31 Oct 2024 05:45 AM (IST)

    अमेरिका ने बुधवार को रूस के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करते हुए 398 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए। वित्त मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित 274 कंपनियों पर रूस को अत्याधुनिक तकनीक आपूर्ति करने का आरोप है। साथ ही रूस की रक्षा एवं निर्माण से जुड़ी कंपनियां भी हैं जो उन सैन्य उत्पादों का उत्पादन या पूर्ण करती हैं जिसे यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

    Hero Image
    रूस की मदद करने पर अमेरिका का कड़ा एक्शन

    एपी, वाशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को रूस के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करते हुए 398 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए। भारत, रूस, चीन, हांगकांग, यूएई, तुर्किये, थाईलैंड, मलेशिया, स्विटजरलैंड समेत दर्जन भर से ज्यादा देशों की इन कंपनियों पर रूस को लड़ाई में सक्षम बनाने और प्रतिबंधों से बचने में मदद करने से जुड़े उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने का आरोप है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी वित्त और गृह मंत्रालय के इन प्रयासों का उद्देश्य उन सभी देशों को दंडित करना है, जो क्रेमलिन को सामग्री के रूप में सहायता पहुंचा रहे हैं या फिर फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस के ऊपर लगाए गए हजारों प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रहे हैं।

    रूस को अत्याधुनिक तकनीक आपूर्ति करने का आरोप

    वित्त मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित 274 कंपनियों पर रूस को अत्याधुनिक तकनीक आपूर्ति करने का आरोप है। साथ ही रूस की रक्षा एवं निर्माण से जुड़ी कंपनियां भी हैं जो उन सैन्य उत्पादों का उत्पादन या पूर्ण करती हैं, जिसे यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

    रूस ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल और गैस बेचकर अपनी अर्थव्यवस्था को संभाला

    इसके अलावा गृह मंत्रालय ने रूसी रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा कंपनियों, चीनी कंपनियों और बेलारूस के व्यक्तियों पर राजनयिक प्रतिबंध भी लगाए है। बुधवार की कार्रवाई उन हजारों अमेरिकी प्रतिबंधों में नवीनतम है जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से अन्य देशों में रूसी कंपनियों और उनके आपूर्तिकर्ताओं पर लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों के असर पर सवाल उठे हैं, खासकर जब रूस ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल और गैस बेचकर अपनी अर्थव्यवस्था को संभालना जारी रखा है।

    भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंधरायटर के अनुसार भारत की फ्यूचरेवो उन कंपनियों में से एक है जिन्हें निशाना बनाया गया है। इस कंपनी पर आरोप है कि यह रूस के ओरलान ड्रोन को उच्च प्राथमिकता वाली वस्तुओं की आपूर्ति कर रही थी। वहीं, श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिस पर आरोप है कि इसने 2023 से रूस को अमेरिकी ट्रेडमार्क वाली सैकड़ों प्रौद्योगिकियां भेजी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों डालर में है।

    चीन ने कहा- पाकिस्तान हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए

    चीनी नागरिकों पर छह महीने के भीतर पाकिस्तान में हुए दो घातक हमलों का मुद्दा चीन ने पाकिस्तान के सामने उठाया है। पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैंदोंग ने कहा कि सभी चीन विरोधी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आतंकवादियों ने मार्च और अक्टूबर में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया।राजदूत जियांग ने कहा कि ये हमले अस्वीकार्य है।

    उन्होंने सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। जियांग ने कहा कि इन हमलों के कारण कई मौतें हुई हैं। बी¨जग को उम्मीद है कि पाकिस्तानी पक्ष चीनी कर्मियों, संस्थानों और परियोजनाओं के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत कर सकता है। राजदूत की टिप्पणी पाकिस्तान चीन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित सेमिनार के दौरान आई, जहां उप प्रधानमंत्री इशाक डार भी मौजूद थे। इस दौरान डार ने बी¨जग को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने से रोकने की रणनीति के लिए अमेरिका की आलोचना की।

    comedy show banner
    comedy show banner