जानिए कौन हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा, ईयू के प्रतिबंधों के चलते अब हैं चर्चा में
पिछले महीने अमेरिका और ब्रिटेन ने पुतिन की बेटियों मारिया वोरोत्सोवा और कतेरीना तिखोनोवा पर प्रतिबंध लगाए थे। ये दोनों पूर्व पत्नी ल्यूडमिला के साथ के बच्चे हैं। अब तक काबेवा अपने कथित निजी जीवन के चलते ईयू के प्रतिबंध से बच निकली हैं।
मास्को, आइएएनएस। यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पहले से ही अभूतपूर्व प्रतिबंध झेल रहा है। माना जा रहा है अब यूरोपीय संघ (ईयू) अपने प्रतिबंधों से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रेमिका अलीना काबेवा (Alina Kabaeva) को निशाना बना सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय संघ और अन्य द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को पुतिन के सबसे करीबी लोगों को दंडित करने के लिए तैयार किया गया है।
पिछले महीने अमेरिका और ब्रिटेन ने पुतिन की बेटियों मारिया वोरोत्सोवा और कतेरीना तिखोनोवा पर प्रतिबंध लगाए थे। ये दोनों पूर्व पत्नी ल्यूडमिला के साथ के बच्चे हैं। अब तक काबेवा अपने कथित निजी जीवन के चलते ईयू के प्रतिबंध से बच निकली हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन हमेशा बेहद निजी रहे हैं। जब उनसे उनके निजी जीवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवालों को टाल दिया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से काबेवा के साथ संबंधों से इन्कार किया है।
2008 में मोस्कोवस्की कारेस्पोंडेंट अखबार ने बताया कि वह अपनी पत्नी ल्यूडमिला को तलाक देने और काबेवा से शादी करने की योजना बना रहे थे। दोनों ने ही अखबार की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया और इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने अखबार को बंद करा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन और ल्यूडमिला ने पांच साल बाद अलग होने की घोषणा की।
काबेवा के साथ पुतिन के बच्चों को लेकर क्रेमलिन खबरों का करता रहा है खंडन
उस समय भी राष्ट्रपति पुतिन ने इन्कार किया कि वह काबेवा के साथ रिलेशन में थे। ऐसी अफवाहें हैं कि पुतिन और गर्लफ्रेंड काबेवा के एक साथ बच्चे भी हैं। द संडे टाइम्स और द वाल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया कि मास्को में 2019 में उनके जुड़वां बच्चे हैं, हालांकि दोनों ही इस बात से असहमती जता चुके हैं। उनके कितने बच्चे हैं, क्रेमलिन (राष्ट्रपति कार्यालय) ऐसी खबरों का लगातार खंडन करता रहा है।
बीबीसी ने बताया कि सार्वजनिक रूप से उन्होंने पूर्व पत्नी ल्यूडमिला के साथ अपने बच्चों के नामों का उल्लेख कभी नहीं किया है, यह कहने के अलावा कि उनकी दो जवान बेटियां हैं। काबेवा का नाम पुतिन के साथ अपने संबंधों की खबरें सामने आने के बाद से लगातार सुर्खियों में रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।