Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जिसने मेरे पति को मार डाला उसे...' एलेक्सी नवलनी की विधवा ने पुतिन को दी खुली चुनौती, बोलीं- बेनकाब होगा दोषियों का चेहरा

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 06:15 PM (IST)

    रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर-विरोधी रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की बीते शुक्रवार (16 फरवरी) की जेल में मौत हो गई। नवलनी की मौत रूस के अलावा अमेरिका और पश्चिमी देशों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच नवलनी की विधवा पत्नी यूलिया नवलन्या ने राष्‍ट्रपति पुतिन पर अपने पति को मारने का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    तीन दिन पहले, पुतिन ने मेरे पति को मार डाला। (फोटो, रॉयटर्स)

    एजेंसी, मॉस्को। रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर-विरोधी रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की बीते शुक्रवार (16 फरवरी) की जेल में मौत हो गई। नवलनी की मौत रूस के अलावा अमेरिका और पश्चिमी देशों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच नवलनी की विधवा पत्नी यूलिया नवलन्या ने राष्‍ट्रपति पुतिन पर अपने पति को मारने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलेक्सी नवलनी की विधवा ने सोमवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उनके पति की हत्या की है। उन्होंने आगे कहा कि वो अपने दिवंगत पति के काम को आगे बढ़ाएंगी। सोमवार को जारी किए गए वीडियो अपने आंसू रोकते हुए यूलिया नवलन्या ने कहा, "तीन दिन पहले, व्लादिमीर पुतिन ने मेरे पति एलेक्सी नवलनी को मार डाला।"

    पति नवलनी के साथ काम कर रही थीं यूलिया

    यूलिया नवलनया ने आगे कहा कि तीन साल की पीड़ा और यातना के बाद एलेक्सी की जेल कॉलोनी में मौत हो गई। बता दें कि यूलिया नवलनया पुतिन के खिलाफ लड़ाई में एक दशक से भी ज्यादा समय तक अपने पति के साथ काम कर रही थीं। उन्होंने अपने पति के काम को जारी रखने की कसम खाई है।

    हमें युद्ध के खिलाफ लड़ने की जरूरत है

    उन्होंने कहा, "हम एलेक्सी और खुद के लिए जो सबसे जरूरी चीज कर सकते हैं, वो ये कि हम पहले से भी ज्यादा आक्रमकता के साथ लड़ाई जारी रखें।" यूलिया ने कहा, "हमें युद्ध के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ, निष्पक्ष चुनाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए लड़ने, अपने देश को वापस लेने के लिए लड़ने की जरूरत है।"

    लोगों को बेनकाब करने की भी कसम खाई

    यूलिया ने उन लोगों को बेनकाब करने की भी कसम खाई, जिन्होंने उनके पति की हत्या की है। उन्होंने कहा, "हम ठीक से जानते हैं कि पुतिन ने तीन दिन पहले एलेक्सी को क्यों मारा... हम निश्चित रूप से पता लगाएंगे कि इस अपराध को किसने अंजाम दिया और इसे कैसे किया दिया गया। हम नाम बताएंगे और चेहरे बेनकाब करेंगे।"

    वहीं, क्रेमलिन ने सोमवार को पहले कहा था कि नवलनी की मौत की जांच चल रही है। इसी दौरान पश्चिमी देशों ने पुतिन पर नवलनी की हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसकी रूस ने आलोचना की है।

    ये भी पढ़ें: नवलनी मौत मामले में पश्चिमी देशों के बयानों पर आग बबूला हुआ रूस, प्रवक्ता ने पुतिन को लेकर किया ये बड़ा दावा