विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुतिन को डोभाल ने दिया PM मोदी का मैसेज, 51 सेकंड के वीडियो में बताया-जेलेंस्की के साथ क्या हुई बात

Published: Fri, 13 Sep 2024 09:36 AM (IST)

NSA Ajit Doval Meets Putin राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की। डोभाल ...और पढ़ें

NSA Ajit Doval Meets Putin: एनएसए अजित डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात।(फोटो सोर्स: जागरण)
NSA Ajit Doval Meets Putin: एनएसए अजित डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. सेंट पीटर्सबर्ग में एनएसए डोभाल ने पुतिन से की मुलाकात।
  2. पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच बातचीत बहुत क्लोज फॉर्मेट में हुई: डोभाल

जेएनएन, नई दिल्ली। NSA Ajit Doval Meets Putin। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का विशेष रणनीतिक सहयोग जिस प्रकार से गतिशील है और आगे बढ़ रहा है उसको देखकर हमें प्रसन्नता होती है।

भारत की प्रगति और उसे मजबूत होता देखकर एक दोस्त के रूप में हमें प्रसन्नता होती है। पुतिन ने यह बात बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से कही। पुतिन ने अक्टूबर में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की इच्छा जताई है।

डोभाल ने पुतिन से क्या कहा?

अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा के बारे में विस्तार से ब्योरा दिया। उन्होंने पुतिन से कहा,"जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपसे टेलीफोन पर बातचीत की थी, वह आपको अपनी यूक्रेन यात्रा और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ हुई मुलाकात के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक थे। वो खुद ही आपसे मिलकर इस बारे में बताना चाहते थे। बातचीत बहुत क्लोज फॉर्मेट में हुई। बातचीत के दौरान केवल दो नेता मौजूद थे। उनके साथ उनके दो लोग थे। मैं प्रधानमंत्री के साथ था।

पुतिन ने क्या कहा? 

वहीं, डोभाल के साथ बैठक में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की आगामी रूस यात्रा के दौरान बातचीत की पेशकश की है. दरअसल 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के कज़ान में ब्रिक्स समिट का आयोजन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी भी BRICS समिट में हिस्सा लेने रूस जाएंगे।

पुतिन ने एक बार फिर दोहराया कि पीएम मोदी के साथ उनकी अच्छी मित्रता है। पुतिन ने डोभाल से कहा, "मुझे प्रधानमंत्री मोदी का मॉस्को दौरा बहुत अच्छी तरह से याद है और मुझे कहना चाहिए कि यह यात्रा न केवल सफल रही, बल्कि इसके परिणामस्वरूप किया गया काम बहुत महत्वपूर्ण है।"

डोभाल ने सर्गेई शोइगू से भी की मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गुरुवार को रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगू से दोनों पक्षों के हितों वाले विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के संभावित तरीकों पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में यूक्रेन युद्ध की समाप्ति का आह्वान किया था।

उन्होंने जुलाई में रूस की यात्रा करने के बाद अगस्त में इस सिलसिले में यूक्रेन की यात्रा भी की थी। डोभाल और शोइगू की यह बैठक रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में चल रहे ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) देशों के एनएसए सम्मेलन से इतर हुई है।

रूस ने सेना से मुक्त किए 45 भारतीय

रूस की सेना में धोखे से भर्ती किए गए भारतीयों को मुक्त कराने की मोदी सरकार की कोशिश को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की इन कोशिशों का ही नतीजा है कि रूस ने अपनी सेना से 45 भारतीय नागरिकों को मुक्त कर दिया है। 50 और भारतीयों को मुक्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत जुलाई में रूस यात्रा के दौरान रूसी सेना में शामिल भारतीयों की रिहाई का मुद्दा उठाया था।विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना ने 45 भारतीयों को मुक्त कर दिया गया है। जबकि रूसी सेना में अभी भी करीब 50 भारतीय हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद पर जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- सैनिकों की वापसी से संबंधित 75 फीसदी मुद्दे सुलझे