विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: पेशावर पुलिस लाइन आतंकी हमले में खुलासा, TTP ने अफगानिस्तान में रची थी साजिश

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 18 Mar 2023 11:43 AM (IST)

पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने पेशावर पुलिस लाइन की मस्जिद में हुए विस्फोट की साजिश का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

पेशावर पुलिस लाइन आतंकी हमले में खुलासा, TTP ने अफगानिस्तान में रची थी साजिश
पेशावर पुलिस लाइन आतंकी हमले में खुलासा, TTP ने अफगानिस्तान में रची थी साजिश

पेशावर, एएनआई। पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने पेशावर पुलिस लाइन में हुए विस्फोट की साजिश का खुलासा किया है।

सीटीडी ने बताया कि जनवरी में पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित मस्जिद में हुए आतंकी हमले की घटना के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के जमातुल अहरार समूह का हाथ है।

अहरार समूह ने रची थी साजिश

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट ने सीटीडी के हवाले से बताया कि पेशावर पुलिस लाइन्स विस्फोट की योजना अफगानिस्तान में बनाई गई थी।

टीटीपी के अहरार समूह ने इस घटना को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में 30 जनवरी को ज़ुहर की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में घातक विस्फोट हुआ था।

हमले में हुई थी 84 की मौत, 235 घायल

मस्जिद में हुए आतंकी हमले में 84 लोग मारे गए थे। तो वहीं 235 अन्य लोग घायल हो गए थे। जिनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी थे।

सीटीडी पेशावर के अतिरिक्त आईजी शौकत अब्बास ने एक संवाददाता सम्मेलन किया था। जहां आईजी शौकत अब्बास ने कहा कि पेशावर विस्फोट के मास्टरमाइंड का पता लगा लिया गया है।

गफ्फार उर्फ ​​सलमान था मास्टरमाइंड

आईजी ने बताया कि पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में हुए हमले के पीछे गफ्फार उर्फ ​​सलमान आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था। वह भी आत्मघाती हमलावर "कारी" के संपर्क में था।

CTD अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सूत्रधार के नाम का भी पता लगा लिया है। लेकिन सुरक्षा मुद्दों के कारण उसका नाम नहीं बताया जा सकता है।

आईजी शौकत अब्बास के अनुसार, CTD ने इम्तियाज नाम के अन्य आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- Pakistan News: तोशाखाना मामले की सुनवाई के लिए इस्लामाबाद रवाना हुए इमरान खान, क्या गिरफ्तारी से मिलेगी राहत?

आरोपियों को पकड़ने के लिए की गई थी इनामों की घोषणा

वह भी पेशावर लाइन्स इलाके में हुए विस्फोट की घटना में शामिल था। इम्तियाज नाम के अन्य आतंकवादी को अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में ट्रेनिंग दी जा रही थी।

पेशावर सीटीडी ने पहले पेशावर की पुलिस लाइन में मस्जिद में खुद को उड़ाने वाले बम हमलावर और उसके मददगारों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) इनाम देने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- US News: चुराई गई बंदूक से नाबालिग ने की थी भारतीय व्यापारी की हत्या, कोर्ट ने पांच साल के लिए भेजा जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।