विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US News: चुराई गई बंदूक से नाबालिग ने की थी भारतीय व्यापारी की हत्या, कोर्ट ने पांच साल के लिए भेजा जेल

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Sat, 18 Mar 2023 10:44 AM (IST)

US News न्यूयॉर्क के जिला न्यायालय ने एक व्यक्ति को पांच साल के लिए जेल भेज दिया है। दरअसल इस ...और पढ़ें

चुराई गई बंदूक से भारतीय व्यापारी की हत्या करने वाले को पांच साल की जेल
चुराई गई बंदूक से भारतीय व्यापारी की हत्या करने वाले को पांच साल की जेल

न्यूयॉर्क, एजेंसी। न्यूयॉर्क के एक जिला न्यायालय ने एक 22 वर्षीय अमेरिकी को 18 महीने की जेल की सजा सुनाई है और इसके बाद 36 महीने तक उसको निगरानी में रखने का आदेश दिया है। दरअसल, इस व्यक्ति ने एक किशोर को चुराई गई बंदूक बेच दी थी, जिससे उस किशोर ने एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपी टेयडन टेलर लॉ (22) ने रगर LC9, 9 मिमी बन्दूक एंटोनियो जियानी गार्सिया को बेच दी थी। उस दौरान एंटोनियो जियामी गार्सिया 15 साल का था, जिन्होंने 28 फरवरी, 2021 को सुपर मार्केट में जाकर पंजाब के 65 वर्षीय सतनाम सिंह को बुरी तरह से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अपने कार्यालय से चुराई थी बंदूक

यूएस अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार,लॉ जहां वह काम कर रहा था, वही से उसने बंदूक चुराई थी। अमेरिकी अटार्नी ट्रिना ए. हिगिंस ने एक बयान में कहा, "यूटा जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय उन मामलों में मुकदमा चलाना जारी रखेगा जहां व्यक्ति अवैध रूप से हथियार रखते हैं और हमारे नागरिकों को जोखिम में डालते हैं।" आरोपी लॉ से बंदूक लेने वाले गार्सिया ने शूटिंग में दो फर्स्ट-डिग्री गुंडागर्दी के लिए दोषी पाया गया है और उसे पांच साल की सजा दी गई है।

ताबड़तोड़ गोली बरसा कर भागा हत्यारा

पंजाब में जन्मे सतनाम सिंह 1987 में अमेरिका चले गए और वही साल 2000 में सुपर किराना खरीदा। डकैती और उसके बाद सिंह की हत्या ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया। इनके परिवार में इनकी पत्नी और तीन बेटियां थी। बताया जा रहा है कि गार्सिया देर रात दुकान में गया था और उसने खरीददारी के लिए कुछ वस्तुओं का चयन किया। उसके बाद उसने हैंडगन खींची और सिंह से पर तीन गोलियां बरसा दी, जिसके बाद स्टोर में ही सिंह की मौत हो गई।

सिंह की बेटी ने कातिल के सख्त सजा की मांग की

सिंह की बेटी ने न्यायाधीश से कहा कि उसके पिता के हत्यारे गार्सिया को जेल में उम्र भर की सजा दी जाए, वो कभी सूरज न देख पाए। उसने कहा कि उसके पिता की मौत उसके जिंदगी का सबसे बड़ा हादसा है और वो इसे कभी नहीं भूल सकती है। उसने पुलिस को कहा कि मेरे पिता ने मुझे बहुत प्यार और सुरक्षित महसूस कराया। यह दर्द कभी दूर नहीं होने वाला है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।