विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Blast: पेशावर आत्मघाती हमले के संदिग्ध हमलावर का कटा हुआ सिर बरामद, अब तक 93 लोगों की हुई मौत

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 31 Jan 2023 03:20 PM (IST)

Pakistan Blast पाकिस्तान के पेशावर में स्थित मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के संदिग्ध का कटा हुआ सिर घटनास्थल से ...और पढ़ें

Pakistan Blast: पेशावर आत्मघाती हमले के संदिग्ध हमलावर का कटा हुआ सिर बरामद (फोटो एपी)
Pakistan Blast: पेशावर आत्मघाती हमले के संदिग्ध हमलावर का कटा हुआ सिर बरामद (फोटो एपी)

पेशावर, एजेंसी। पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन इलाके में स्थित मस्जिद में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। इस बीच राहत बचाव में जुटे अधिकारियों ने आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि इसी शख्स ने मस्जिद में ज़ुहर की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया था।

हमलावर का कटा हुआ सिर बरामद

पुलिस अधिकारी मोहम्मद एजाज खान ने जियो टीवी को बताया कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला प्रतीत होता है और संदिग्ध हमलावर का सिर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में घटनास्थल से बरामद किया गया है। जियो टीवी ने उनके हवाले से कहा कि यह संभव है कि हमलावर विस्फोट से पहले ही पुलिस लाइन में मौजूद था और उसने यहां प्रवेश करने के लिए एक आधिकारिक गाड़ी का इस्तेमाल किया हो। खान ने कहा कि बचाव अभियान समाप्त होने के बाद विस्फोट की सही वजह का पता चल पाएगा।

हमले में 93 लोगों की हुई मौत

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बम विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई, जबकि 221 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा मलबे में फंसे बाकी शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान भी जारी है।

दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ था धमाका

बता दें कि पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित मस्जिद के अंदर दोपहर करीब 1:40 बजे नमाज के दौरान शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। जिसमें पुलिस, सेना और बम निरोधक दस्ते के कर्मी शामिल थे। ये सभी लोग मस्जिद में जुहर की नमाज़ पढ़ने आए थे। अधिकारियों ने कहा कि पहली लाइन में मौजूद आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के सामने की दीवार ढह गई और छत नमाजियों पर गिर गई थी।

टीटीपी ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली

वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने मंगलवार को हमले के बाद प्रांत में एक दिन के शोक की घोषणा की है। इस बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह पिछले अगस्त में अफगानिस्तान में मारे गए टीटीपी कमांडर उमर खालिद खुरासानी के बदले में किए गए हमले का जवाब था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया और इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

पेशावर हमले की कड़ी निंदा करता है भारत- अरिंदम बागची

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर पेशावर आत्मघाती हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत कल पेशावर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने इतने लोगों की जान ले ली है।

कई हमलों में शामिल रहा है टीटीपी

टीटीपी को अल-कायदा का करीबी माना जाता है। उसे पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है, जिसमें 2009 में सेना मुख्यालय पर हमला, 2008 में इस्लामाबाद में मैरियट होटल में बमबारी शामिल है। इसके अलावा 2014 में पाकिस्तानी तालिबान ने पेशावर के उत्तर-पश्चिमी शहर में आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) पर हमला बोला था। जिसमें 131 छात्रों सहित कम से कम 150 लोग मारे गए थे।

Pakistan Blast: पेशावर के मस्जिद में आत्मघाती हमला, 150 लोग घायल

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इमरान पर देश में अशांति पैदा करने और 'खूनखराबे' कराने का लगाया आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।