Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taliban Attack Pakistan: तालिबानी आतंकवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला, 4 अधिकारियों की हुई मौत, 6 घायल

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 08:12 AM (IST)

    तालिबान आतंकवादियों ने गुरुवार तड़के उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस की गाड़ी को सड़क किनारे बम से निशाना बनाया। इस दौरान हमले में चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और 6 अधिकारी घायल हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

    Hero Image
    तालिबानी आतंकवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला

    पेशावर, एजेंसी। Taliban Attack In Pakistan: तालिबान आतंकवादियों ने गुरुवार तड़के उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस वाहन को सड़क किनारे बम (Bomb Attack In Pakistan) से निशाना बनाया। इस दौरान चार पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी और छह अधिकारी घायल हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में एक पुलिस स्टेशन पर हमला (Attack On Police Station) किया गया। इस हमले का जवाब देने के लिए भेजे गए पुलिस वाहन में बम लगा दिए गए जिसके कारण 4 अधिकारियों की मृत्यु हो गई। वहीं, थाने पर हुए हमले में 6 अधिकारी घायल हो गए।

    स्थानीय पुलिस अधिकारी अशफाक खान ने कहा कि आतंकवादी संदिग्धों की तलाश की जा रही है जिन्होंने लक्की मरवत में पुलिस थाने पर हमला किया और पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया।

    पाकिस्तानी तालिबान ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।

    तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी (Tehreek-e-Taliban Pakistan) के रूप में जाना जाने वाला समूह अलग है लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान के साथ जुड़ा हुआ है।

    पाकिस्तानी तालिबान द्वारा पाकिस्तान सरकार के साथ सीज फायर खत्म करने के बाद पाकिस्तान में हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

    2021 में अफगान तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से टीटीपी का हौसला बढ़ गया है।

    तालिबान के अधिग्रहण के बाद से TTP के कई नेताओं और लड़ाकों को अफगानिस्तान में शरण मिल गई है।

    पाकिस्तान ने पिछले दो दशकों में असंख्य आतंकवादी हमले देखे हैं, लेकिन नवंबर के बाद से इसमें तेजी आई है।