विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, चार बच्चों की मौत; कई घायल

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Wed, 21 May 2025 11:09 AM (IST)Updated: Wed, 21 May 2025 12:55 PM (IST)

पाकिस्तान में बड़ा हमला हुआ है और एक आत्मघाती हमलावर ने स्कूल बस को निशाना बनाकर विस्फोट को अंजाम दिया ...और पढ़ें

बलूचिस्तान में स्कूल बस में हुआ आत्मघाती हमला (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बलूचिस्तान में स्कूल बस में हुआ आत्मघाती हमला (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. पाकिस्तान में हुआ आत्मघाती हमला
  2. चार बच्चों की मौत, 38 लोग घायल

पीटीआई, पाकिस्तान। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक आत्मघाती हमला हुआ है। स्कूल बस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार बम विस्फोट में चार बच्चों की मौत हो गई है और 38 लोग घायल हो गए हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दक्षण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने एक स्कूल बस पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई और 38 अन्य लोग घायल हो गए।