विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: परिवार और पड़ोसी नहीं चाहते सीमा हैदर लौटे पाकिस्तान, परिजनों ने कहा- वह बच्चों को भेज दे वापस

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Mon, 17 Jul 2023 04:30 AM (IST)

एसएसपी इरफान सामू का कहना था कि वह पूरे मामले से हैरान हैं। उन्होंने सीमा के दस्तावेजों और कहानी में ...और पढ़ें

परिवार और पड़ोसी नहीं चाहते सीमा हैदर लौटे पाकिस्तान
परिवार और पड़ोसी नहीं चाहते सीमा हैदर लौटे पाकिस्तान

कराची, पीटीआई। प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर का परिवार और पड़ोसी नहीं चाहते कि वह वापस लौटे। उन्होंने कहा कि वह बच्चों को वापस भेज दे और खुद वहीं रहे।

उनका कहना है कि अब वह मुस्लिम भी नहीं रही। सीमा हैदर और सचिन मीणा पबजी खेलने के दौरान वर्ष 2019 में संपर्क में आए थे। बाद में प्यार हो गया। हाल ही में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आई है। वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा हैदर का मकान पाकिस्तान के गुलिस्तान-ए-जौहर के मध्य में कच्ची आबादी, भिट्टईबाद के पड़ोस में है। यह एक संकरी गली में स्थित है।

पीटीआई के संवाददाता के अनुसार, जब वे वहां पहुंचे तो पाया कि आसपास कचरा फैला था और सीवेज बह रहा था। इसे देखकर यह मिथक टूट गया कि सऊदी अरब में काम करने वाले उसके पति गुलाम हैदर ने 12 लाख रुपये में उसे घर दिलाया था। जिस मकान में वह रह रही थी, उसके मकान मालिक के बेटे नूर मोहम्मद ने बताया कि वह वहां तीन वर्षों से बच्चों के साथ रह रही थी। उसके ससुर कुछ दूरी पर रहते हैं।

कराची भागकर की थी शादी

उसने कहा कि सीमा और गुलाम हैदर ने 10 साल पहले माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध कराची भागकर शादी कर ली थी। वहीं, इस बीच एसएसपी इरफान सामू का कहना था कि वह पूरे मामले से हैरान हैं। उन्होंने सीमा के दस्तावेजों और कहानी में विसंगतियां बताई हैं।

सामू ने कहा कि पुलिस ने गुलाम हैदर को सऊदी अरब से लौटने के लिए कहा है, लेकिन वह केवल वीडियो या फोन काल पर ही संपर्क में है। इस बात पर भी यकीन नहीं हो रहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली महिला दुबई और काठमांडू के रास्ते भारत जाने की साहस कैसे कर सकती है। सीमा का पति कहानियां बदल रहा है। पहले उसने कहा कि घर खरीदा है। अब कह रहा है कि उन्होंने सीमा के परिवार को एक आदिवासी समाज के फैसले के सिलसिले में दस लाख रुपये का भुगतान किया था, जब वे पहली बार कराची भाग गए थे।

पाक की ओर से जारी पहचान पत्र में सीमा की उम्र 21 वर्ष

पाकिस्तान सरकार ने इस बीच सीमा हैदर का पहचान पत्र जारी किया है। इसमें उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 2002 बताई गई है। इस हिसाब से उसकी उम्र 21 वर्ष है, जबकि अबतक उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही थी। यह कार्ड पिछले वर्ष 20 सितंबर को जारी किया गया था और 2032 तक वैध है। इसमें पति का नाम गुलाम हैदर अंकित है।