Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Seema Haider: बच्चों से मिलना चाहता है सीमा हैदर के पूर्व पति, भारत सरकार से मांगी मदद

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 19 Jan 2025 03:08 AM (IST)

    सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपील की है कि वह उसे अपने बच्चों से मिलने और हिरासत हासिल करने में मदद करे। सीमा मई 2023 में बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आई थी। वह जुलाई में तब सुर्खियों में आई जब भारतीय अधिकारियों ने उसे ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक सचिन मीना के साथ रहते हुए पाया।

    Hero Image
    सीमा हैदर के पूर्व पति ने बच्चों से मिलाने के लिए भारत सरकार से मांगी मदद

     पीटीआई, कराची। सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपील की है कि वह उसे अपने बच्चों से मिलने और हिरासत हासिल करने में मदद करे। सीमा मई 2023 में बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आई थी। वह जुलाई में तब सुर्खियों में आई जब भारतीय अधिकारियों ने उसे ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक सचिन मीना के साथ रहते हुए पाया। वह दावा करती है कि उसने शादी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो संदेश में विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय की अपील की है। दावा किया है कि पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी की मदद से 2023 के अंत से अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

    बर्नी ने कहा कि भारतीय वकील अली मोमिन को नियुक्त किया है और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर आफ अटार्नी भेज दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू किया गया है या नहीं। हैदर ने कहा कि 2023 से अपने बच्चों को नहीं देखा है।

    सीमा हैदर के घर में गूंजेगी किलकारी

    सीमा हैदर और सचिन ने दिसंबर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में सीमा के प्रेगनेंट (Seema Haider Pregnant) होने की जानकारी दी गई। इसके बाद उनके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर लोग बधाई दे रहे हैं। हैदर ने कहा कि 2023 से अपने बच्चों को नहीं देखा है।

    मोबाइल पर गेम खेलते हुए दोनों को हो गया था प्यार

    मोबाइल में ऑनलाइन गेम (PUBG) खेलते समय दोनों को आपस में प्यार हो गया था। वायरल वीडियो में सीमा को अपना बेबी बंप दिखाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सीमा सचिन को एक सकारात्मक प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाती है, जो बहुत खुश हो जाता है। वह उसे गले लगाता है और फिर टेस्ट किट को अपने सीने से लगा लेता है। बाद में, सीमा बताती है कि वह सात महीने की गर्भवती है।

    उसने हिंदू धर्म अपना लिया और नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन से शादी कर ली। भारत आने के बाद उसने अपने बच्चों के नाम भी बदल दिए। उनके बेटे फरहान अली का नाम अब राज है और उनकी बेटियों फरवा, फरीहा बतूल और फरहा का नाम बदलकर प्रियंका, मुन्नी और परी रखा गया है। इस बीच, उनके पहले पति गुलाम हैदर पाकिस्तान में रहते हैं।