विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई के खिलाफ PoK में पाक सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सड़कों पर उतरी जनता; आगजनी और चक्का जाम ने बढ़ाई शहबाज सरकार की टेंशन

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 14 May 2024 08:40 AM (IST)

गुलाम कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प चल रही है। गेहूं के ...और पढ़ें

महंगाई के खिलाफ गुलाम कश्मीर की जनता सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)
महंगाई के खिलाफ गुलाम कश्मीर की जनता सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. आवामी-एक्शन-कमेटी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
  2. पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनकारी हिंसक झड़प को अंजाम दे रहे हैं।
  3. लंदन में भी पाकिस्तान सराकर के खिलाफ नारे लगे।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फराबाद। गुलाम कश्मीर में गेहूं के आटे और बिजली की बढ़ी कीमतों से जनता परेशान है। महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार और रविवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई।

बता दें कि आवामी-एक्शन-कमेटी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मुजफ्फराबाद में कानून प्रवर्तन और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुक्त बिजली और गेहूं के आटे पर सब्सिडी दी जाए।

#WATCH | Major unrest in Pakistan-occupied Kashmir's (PoK) Muzaffarabad due to clashes between protestors and authorities.

झड़प में एक सब-इंस्पेक्टर की मौत

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने इलाके में चक्का जाम कर दिया है।  प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है। मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली ने जानकारी दी कि सब-इंस्पेक्टर अदनान कुरैशी की इस्लामगढ़ शहर में सीने में गोली लगने से मौत हो गई।

लंदन में भी विरोध प्रदर्शन

गुलाम कश्मीर में हो रही हिंसक झड़प का असर ब्रिटेन में भी दिख रहा है। लंदन में मौजूद कई लोगों ने पाकिस्तान शासन के खिलाफ नारे लगाए। 

जेएएसी के कई कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार

इससे पहले बुधवार-गुरुवार की रात, मुजफ्फराबाद और मीरपुर डिवीजनों में उनके और उनके रिश्तेदारों के आवास पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 70 जेएएसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इससे गुरुवार को दादियाल में गंभीर झड़पें हुईं। यहां बुनियादी सुविधाओं की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन होता रहता है।समिति ने मुजफ्फराबाद की ओर अपने नियोजित लंबे मार्च से एक दिन पहले शुक्रवार को शटर-डाउन और व्हील-जाम हड़ताल की घोषणा की थी।

भारत ने पीओके में फैली अशांति पर क्या कहा?

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र के विलय पर भारत के रुख को दोहराया और कहा कि एक दिन हम पीओके पर अवैध कब्जा खत्म कर देंगे और पीओके भारत में शामिल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Pakistan: गुलाम जम्मू-कश्मीर में झड़पें, पुलिस अफसर की मौत, 100 से अधिक घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।