Pakistan News: तालिबान को मान्याता देने से डर रहा पाकिस्तान? अधिकारी बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं
पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान को अफगान तालिबान सरकार को मान्यता देने की कोई जल्दी नहीं है। वे देश के हित को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेंगे। रूस द्वारा तालिबान के शासन को मान्यता देने के बाद यह टिप्पणी आई है। अधिकारियों ने कहा कि रूस का फैसला आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि मॉस्को ने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे तालिबान को सत्ता में स्वीकार करेंगे।
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि उसे अफगान तालिबान सरकार को मान्यता देने की कोई जल्दी नहीं है। वह कोई भी फैसला देश हित को ध्यान में रखते हुए लेंगे। यह टिप्पणी रूस द्वारा तालिबान के शासन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने वाला पहला देश बनने के कुछ दिनों बाद आई है।
पर्यवेक्षकों का मानना है कि मॉस्को का फैसला अन्य देशों द्वारा तालिबान को अंतत: अपनाने की प्रस्तावना हो सकता है।
'रूस का फैसला कोई आश्चर्य की बात नहीं'
पाकिस्तानी अधिकारियों ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार से कहा कि रूस का फैसला कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि मॉस्को ने कुछ समय पहले ही संकेत दिया था कि वे इस तथ्य को स्वीकार कर लेंगे कि तालिबान अब सत्ता में है। उनके शासन को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
रूस का यह फैसला इस तथ्य से भी उपजा है कि तालिबान सरकार के साथ अधिक से अधिक जुड़ाव आतंकवादी खतरे से निपटने और इसके भू-रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
पाकिस्तानी अधिकारी ने क्या कहा?
एक पाकिस्तानी अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद भी तालिबान शासन को मान्यता देगा, तो उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से अपने हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे। मैं बता सकता हूं कि इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है। हालांकि, एक सूत्र ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि अगर अन्य क्षेत्रीय देश रूस के नक्शेकदम पर चले तो पाकिस्तान अधिक व्यावहारिक रुख अपना सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।