विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदी मूवी का गाना गाकर अजीब स्थिति में फंस गए पाक सिंगर, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 10 Aug 2018 03:03 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 04:03 PM (IST)

न्‍यूयॉर्क में आयोजित पाकिस्‍तान के स्‍वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अजीबो-गरीब वाकया सामना आया। इस घटना के ...और पढ़ें

हिंदी मूवी का गाना गाकर अजीब स्थिति में फंस गए पाक सिंगर, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
हिंदी मूवी का गाना गाकर अजीब स्थिति में फंस गए पाक सिंगर, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

कराची। न्‍यूयॉर्क में आयोजित पाकिस्‍तान के स्‍वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अजीबो-गरीब वाकया सामना आया। इस घटना के बाद पाकिस्‍तानी सिंगर अतिफ असलम सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त ट्रोल हुए। दरअसल हुआ यूं कि इस मौके पर वह रणबीर और कटरीना की हिंदी फिल्‍म अजब प्रेम की गजब कहानी का गाना गा बैठे। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त खिंचाई की गई और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। न्‍यूयॉर्क में यह कार्यक्रम स्‍वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित किया गया था, जिसमें असलम को गाने का मौका दिया गया था। आपको बता दें कि असलम ने यूं भी कुछ हिंदी फिल्‍मों के हिट सॉन्‍ग्‍स को अपनी आवाज दी है। इसमें अजब प्रेम की गजब कहानी का तेरा होने लगा हूं भी शामिल है।

लेकिन हिंदी मूवी का गाना गाने के बाद असलम की परेशानी बढ़ गई। असलम के कई फैंस ने इसको लेकर उनकी कड़ी आलोचना की तो कुछ ने यहां तक लिख डाला कि क्‍या उनका देशप्रेम पाकिस्‍तान के अलावा भारत के लिए भी है। उनके एक फैंस ने तो असलम के बारे में यहां तक लिख डाला कि उनके मन में असलम के प्रति कोई इज्‍जत नहीं रह गई है। इकसे अलावा एक अन्‍य यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि इसके लिए असलम का बहिष्‍कार किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ एक अन्‍य पाकिस्‍तानी सिंगर शफकात अमानत अली ने असलम का बचाव किया है। गौरतलब है कि अमानत ने भी कुछ हिंदी फिल्‍मों में गीत गाए हैं।

अमानत का कहना है कि वह असलम के समर्थन में खड़े हैं। संगीत की कोई जुबान नहीं होती है और न ही वह भारत या पाकिस्‍तान का हो सकता है। कोई भी गायक संगीत और गीत को बिना हिचक और बिना भेदभाव के प्रेम करता है। वह अपने फैंस को भी उसी तरह से प्रेम करता है फिर चाहे वह भारत का हो या फिर पाकिस्‍तान का, इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके अलावा फिल्‍म आलोचक कमेर अल्‍वी का भी कहना है कि लोगों को ये ध्‍यान रखना चाहिए कि बॉलीवुड ने कई पाकिस्‍तानी गायकों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड मूवी पाकिस्‍तान में खुलेतौर पर दिखाई जाती हैं। फिल्‍म और संगीत को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। उन्‍होंने असलम का विरोध करने वालों पर सख्‍त टिप्‍पणी करते हुए यहां तक कहा कि यदि असलम का विरोध करना सही है तो ऐसे लोगों को भारतीय फिल्‍में नहीं देखनी चाहिए और न ही इन्‍हें देखने के लिए हॉल में जाना चाहिए।