Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी विमान ने किया भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन, 10 मिनट में करीब 120 किलोमीटर का सफर तय कर वापस लौटा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 07 May 2023 09:02 PM (IST)

    पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक विमान ने भारतीय सीमा क्षेत्र का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की सरकारी विमान सेवा कंपनी की मस्कट से आ रही उड़ान पीके-248 जब 4 मई की रात आठ बजे लैंडिंग के लिए लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंची तब वहां भारी बारिश हो रही थी।फाइल फोटो।

    Hero Image
    पाकिस्तानी विमान ने किया भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन। फाइल फोटो।

    लाहौर, पीटीआई। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक विमान ने भारतीय सीमा क्षेत्र का उल्लंघन किया है। लाहौर हवाई अड्डे पर भीषण बारिश के कारण नहीं उतर पाने के बाद पाकिस्तान एयरलाइंस का यह विमान 10 मिनट तक भारतीय हवाई सीमा में रहा और भारत के पंजाब में 120 किलोमीटर की उड़ान भर के अमृतसर के पास पहुंचने के बाद पाकिस्तान लौट गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मस्कट से आ रहा था पाकिस्तानी विमान

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सरकारी विमान सेवा कंपनी की मस्कट से आ रही उड़ान पीके-248 जब 4 मई की रात आठ बजे लैंडिंग के लिए लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंची तब वहां भारी बारिश हो रही थी। पायलट ने 8.05 बजे अल्लामा इकबाल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने की कोशिश की लेकिन बोइंग 777 विमान अस्थिर हो गया और लैंड नहीं कर सका।

    एटीसी के निर्देश पर पायलट ने शुरू किया गो-अराउंड अप्रोच

    पाकिस्तानी अखबार द न्यूज ने दावा किया कि एटीसी के निर्देश पर पायलट ने गो-अराउंड अप्रोच शुरू किया लेकिन भारी बारिश और कम ऊंचाई के बीच इस दौरान वो रास्ता भटक गया। विमान रात 8.11 बजे पंजाब के बधाना थाने के पास भारतीय सीमा में प्रवेश किया। बोइंग 777 विमान जब भारतीय सीमा में घुसा तब उसकी रफ्तार 292 किलोमीटर प्रति घंटे थी और वह 13,500 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वह अमृतसर से 37 किलोमीटर दूर 'छिना बिधी चंद' गांव के पास भारत में प्रवेश किया।

    भारतीय सीमा में कई मिनटों तक रहा विमान

    भारतीय पंजाब में तारण साहिब और रसूलपुर होते हुए नौशेरा पन्नुअन तक पहुंचने के बाद विमान वापस मुड़ा। तब तक वह 40 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था। भारतीय हवाई सीमा में पायलट विमान को 20 हजार फीट की ऊंचाई तक ले गए। पाकिस्तानी विमान भारतीय हवाई सीमा में सात मिनट तक रहा और फिर भारतीय पंजाब के झगियां नूर मोहम्मद गांव से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद पाकिस्तान स्थित पंजाब के कसूर जिले के दूना मब्बोकी, चांट, धूपसारी कसूर और घाटी कलंजर गांवों के रास्ते विमान दोबारा भारतीय सीमा में घुसा।

    भारतीय सीमा में 120 किलोमीटर तक किया सफर

    तीन मिनट बाद रात 8.22 बजे विमान भारतीय पंजाब के लाखा सिंहवाला हिथर गांव से पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया। उस समय विमान 23 हजार फीट की ऊंचाई पर था और 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था। द न्यूज ने बताया कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश के बाद विमान हुजरा शाह मुकीम और दीपालपुर होते हुए मुलतान की ओर वापस चला गया। इस पाकिस्तानी विमान ने भारतीय हवाई सीमा में 10 मिनट में करीब 120 किलोमीटर का सफर किया।

    comedy show banner
    comedy show banner