विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: छह दिन के अंदर पाकिस्तान ने दूसरी बार किया मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है 'गौरी'

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 24 Oct 2023 02:39 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2023 02:48 PM (IST)

पाकिस्तान ने मंगलवार को गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल के छह दिन के बाद पाकिस्तान ...और पढ़ें

Pakistan: छह दिन के अंदर पाकिस्तान ने दूसरी बार किया मिसाइल का सफल परीक्षण (फाइल फोटो)
Pakistan: छह दिन के अंदर पाकिस्तान ने दूसरी बार किया मिसाइल का सफल परीक्षण (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान ने किया गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण।
  2. छह दिन पहले किया था अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण।

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने वाली गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। पाकिस्तान द्वारा छह दिन के भीतर दूसरी बार किसी मिसाइल का परीक्षण किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान ने अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया

सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान ने मंगलवार को गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल के छह दिन के बाद पाकिस्तान ने दूसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया है। बयान में कहा गया है कि इस लॉन्च का मकसद आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) के परिचालन और तकनीकी तैयारी का परीक्षण करना है।

वहीं, पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने गौरी मिसाइल के सफल परीक्षण पर सेना, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

कमांडर ने की वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना

बयान में बताया गया कि आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के कमांडर ने पाकिस्तान की रणनीतिक क्षमता बढ़ाने में उनके योगदान के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: हमास के 400 से अधिक ठिकानों को इजरायल ने किया तबाह, IDF ने कहा- आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी

अमेरिका ने लगाया था तीन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध

बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइलों से जुड़े उपकरणों की आपूर्ति करने वाली तीन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया था कि ये प्रतिबंध वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के तहत लगाए गए हैं।

18 अक्टूबर को किया था मिसाइल परीक्षण

चीन, पाकिस्तान का सदाबहार सहयोगी, इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है। इससे पहले 18 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अबाबील मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

यह भी पढ़ें- Pakistan Crisis: फटेहाल पाकिस्तान में हवाई उड़ानों पर लगा ब्रेक, PIA की फ्यूल सप्लाई हुई बंद; 26 उड़ानें रद्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।