विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में मार गिराए चार आतंकवादी, आत्मघाती हमलावर को भी उतारा मौत के घाट

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 03 Jan 2024 10:15 AM (IST)

पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक आत्मघाती हमलावर Pakistan security forces सहित चार आतंकवादियों ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में चार आतंकियों को मार गिराया।(फोटो सोर्स: जागरण)
पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में चार आतंकियों को मार गिराया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. साल 2023 में आत्मघाती हमलों में हुआ जबरदस्त इजाफा
  2. पाक सेना बन रही आतंकियों का पहला टारगेट
  3. मृत आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए

एएनआई, खैबर पख्तूनख्वा।  पाक सुरक्षा बलों ने मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक आत्मघाती हमलावर सहित चार आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार न्यूज चैनल, जियो न्यूज ने जानकारी दी कि पाक सुरक्षा बलों ने खुफिया-आधारित ऑपरेशन के जरिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने जानकारी दी कि खैबर पख्तूनख्वा के आदिवासी जिले में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें चार आतंकवादियों की मौत हो गई। मृत आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे मारे गए आतंकवादी

सेना की मीडिया विंग ने बताया कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और एक हाई-प्रोफाइल आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। पाक सेना के जारी किए गए बयान में कहा गया, "पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

साल 2023 में आत्मघाती हमलों में हुआ जबरदस्त इजाफा

जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 में आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमलों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  बता दें कि  पिछले महीने की शुरुआत में एक ही दिन में दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। इस हमले को डेरा इस्माइल खान में एक आतंकवादियों ने अंजाम दिया था।

पीआईसीएसएस द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि सुरक्षा बल इन आतंकवादी हमलों का प्राथमिक लक्ष्य बने रहे, इसके बाद नागरिकों को टारगेट किया जा रहा है।

सुरक्षाकर्मी बने रहे आतंकियों का पहला टारगेट

साल 2023 में हुए आत्मघाती हमलों के आंकड़े पर एक नजर डालें तो कुल मौतों की संख्या में 48 मौत सुरक्षा कर्मियों की हुई है। आंकड़ों में कहा गया है कि कम से कम 48 प्रतिशत मौतें (157) और 58 प्रतिशत चोटें (340) सुरक्षा कर्मियों को हुईं। पिछले वर्ष 2022 के आंकड़ों की तुलना में साल 2023 में आत्मघाती हमलों की संख्या में 93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Pakistan: IMF इसी महीने पाकिस्तान को दे सकता है 70 करोड़ डॉलर, कार्यकारी बोर्ड की बैठक में हो सकती है चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।