विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान की हिमाकत, संसद में प्रस्ताव कर की कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 19 Feb 2025 05:38 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:32 AM (IST)

पाकिस्तान की संसद ने मंगलवार को प्रस्ताव पारित कर नई दिल्ली से कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग की। भारत इस मांग को पहले ही सिरे से खारिज कर चुका है। भारत ने कई बार कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। जम्मू-कश्मीर के चुनावों में हुए मतदान ने साबित किया है कि इस केंद्रशासित प्रदेश में लोकतंत्र मजबूत है।

पाकिस्तान ने संसद में प्रस्ताव कर की कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग (सांकेतिक तस्वीर)
पाकिस्तान ने संसद में प्रस्ताव कर की कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भारत ने कई बार कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
  2. जम्मू कश्मीर विकास के पथ पर उड़ान भर रहा है, लेकिन पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है

 पीटीआई, इस्लामाबाद। बलूचियों के मानवाधिकारों को कुचलने वाला पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को लेकर बार- बार राग अलापता रहता है। अब उसने एक बार फिर हिमाकत की है। पाकिस्तान की संसद ने मंगलवार को प्रस्ताव पारित कर नई दिल्ली से कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग की।

जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

भारत इस मांग को पहले ही सिरे से खारिज कर चुका है। भारत ने कई बार कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। जम्मू कश्मीर के चुनावों में हुए मतदान ने साबित किया है कि इस केंद्रशासित प्रदेश में लोकतंत्र मजबूत है।

जम्मू कश्मीर विकास के पथ पर उड़ान भर रहा है, लेकिन पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। वह बार बार ऐसी हिमाकत कर लोगों को भड़काने की कोशिशों में लगा रहता है।

कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम ने

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम ने कश्मीरी लोगों के ''आत्मनिर्णय के अधिकार'' का राग अलापते हुए प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को पाकिस्तान की संसद ने पारित किया।

चॉकलेट चुराने के आरोप में किशोरी की हत्या

पाकिस्तान में एक कपल को 13 वर्षीय किशोरी के मर्डर के शक में हिरासत में लियागया है। आरोप है कि किशोरी ने कथित तौर पर चॉकलेट चुराए थे, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

लड़की की पहचान इकरा के तौर पर हुई है, जिसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि उसे काफी टॉर्चर किया गया था। इकरा आरोपियों के घर मेड का काम करती थी।

चाइल्ड लेबर के खिलाफ छिड़ी बहस

रावलपिंडी से मामला सामने आने के बाद काफी बवाल खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर इकरा के हैशटैग ट्रेंड करने लगे। इस घटना ने पाकिस्तान में घरेलू कामकारों के खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार और चाइल्ड लेबर के खिलाफ बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें- अफगान सीमा पर पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, 30 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।