विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Petrol: आधी रात को महंगाई से कराह गई पाकिस्तानी जनता, सरकार ने बढ़ाए बेहिसाब पेट्रोल-डीजल के दाम

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 16 Aug 2023 10:33 AM (IST)

आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान को राहत मिलती नहीं दिख रही है। देश की जनता के ऊपर ...और पढ़ें

आधी रात को महंगाई से कराह गई पाकिस्तान की जनता (फाइल फोटो)
आधी रात को महंगाई से कराह गई पाकिस्तान की जनता (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देश में यह एक महीने में दूसरी बढ़ोतरी है
  2. महंगाई से पाकिस्तानी जनता परेशान

इस्लामाबाद, एजेंसी। आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान को राहत मिलती नहीं दिख रही है। देश की जनता के ऊपर मंगलवार की आधी रात में महंगाई का बम फूटा है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कामतों में अचानक से लगभग 18 रुपये की बढोत्तरी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी की है, जो एक महीने में दूसरी बढ़ोतरी है।

हाल ही में शहबाज शरीफ सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद बीते सोमवार को पाकिस्तान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि 16 अगस्त से पेट्रोल की कीमत 17.50 पाकिस्तानी रुपये बढ़ाकर 290.45 रुपये ($0.9991) प्रति लीटर कर दी जाएगी।

हाई स्पीड डीजल की कीमत 293.40 रुपये

पेट्रोल-डीजल की कामतों में अचानक से बढ़ोतरी के बाद अब देश में हाई स्पीड डीजल की कीमत 293.40 रुपये ($1.01) प्रति लीटर होगी। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ एक समझौते में निर्धारित राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए कीमतें आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान में एक डॉलर की कीमत 290.7 पाकिस्तानी रुपये है।