Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान: गोलीबारी से दहला इस्लामाबाद, एक पुलिसकर्मी की मौत चार लोग हुए घायल

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Sun, 13 Feb 2022 07:51 AM (IST)

    पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक निजी हाउसिंग सोसाइटी के कर्मचारियों पर दो अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक यह घटना इस्लामाबाद के भरा काहू इलाके की है।

    Hero Image
    गोलीबारी से दहला पाकिस्तान का इस्लामाबाद फोटो: एएनआई

    इस्लामाबाद, एएनआइ: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दो बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, यह घटना इस्लामाबाद के भरा काहू इलाके की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना को पुरानी दुश्मनी के कारण अंजाम दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस्लामाबाद के एसएसपी (आपरेशंस) फैसल कामरान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दो विरोधी गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई। हालांकि, दोनों गुटों के बीच विवाद को एक माह पहले ही सुलझा लिया गया था। द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, शनिवार की सुबह जब एक पक्ष के लोग एक निजी हाउसिंग सोसाइटी में अपनी मशीनरी पर काम कर रहे थे। तभी एक कार में सवार दो हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इस बीच हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने इलाके में चैकिंग शुरू कर दी।

    एसएसपी के मुताबिक, पुलिस ने कार को भरा कहू बाजार के पास रोका। पुलिस के जवान जैसे ही गाड़ी के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान, एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य अधिकारी गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में दो हथियारबंद लोगों में से एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घायल अधिकारी को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।