Pakistan: भूस्खलन से उत्तरी पाकिस्तान की कई सड़के हुई बंद, हजारों पर्यटक फंसे; रास्ता खोलने में जुटा विभाग
Pakistan Weather Update लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से उत्तरी पाकिस्तान की प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं। इसके कारण हजारों पर्यटक फ ...और पढ़ें

इस्लामाबाद, एपी। मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने उत्तरी पाकिस्तान में कई प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इस भूस्खलन से कई पर्यटक फंस गए हैं और यातायात बाधित हो गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने में मौसम संबंधी घटनाओं से मरने वालों की संख्या कम से कम 133 हो गई है।
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी चल रही मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के हालात बन सकते हैं। इसके बावजूद हजारों पर्यटकों ने उत्तर में सुंदर पर्यटन स्थलों का दौरा करने पहुंच गए।
सड़कों को बहाल करने में जुटा विभाग
रविवार को उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल, दीर और बट्टाग्राम के उत्तरी जिलों में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई सड़कें प्रभावित हुईं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता तैमूर खान ने कहा, "अधिकारी पहाड़ी इलाकों में यातायात बहाल करने के लिए सड़कें साफ करने की कोशिश कर रहे हैं।"
खतरे के निशान से ऊपर बह रही कई नदियां
24 जून से मानसून की बारिश शुरू होने के बाद से पूरे पाकिस्तान में मौसम संबंधी घटनाओं में कम से कम 133 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के कारण पूर्वी पंजाब प्रांत में तीन मुख्य नदियां- झेलम, सतलुज और चिनाब उफान पर हैं। जिसके बाद से आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पिछले तीन हफ्तों में लगभग 15,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
पिछले साल आई थी विनाशकारी बाढ़
पिछले साल देशभर में विनाशकारी बाढ़ से 1,739 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस साल नदियों के उफान पर होने से प्रशासन काफी परेशान है और अपनी कमर कस ली है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।