Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan: मदरसों के मौलवियों ने फतवा जारी कर TikTok को बताया हराम, धर्म का मजाक उड़ाने का लगाया आरोप; कहा- इसे बैन करो

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    कहा गया कि TikTok पर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाई जाती है और उसे प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा फतवा में टिकटाक पर पुरुषों और महिलाओं के नृत्य गायन से जुड़े वीडियो बनाने की निंदा की गई है। जामिया बिनोरिया ने इस बात पर जोर दिया है कि टिकटाक पर वीडियो में विद्वानों और धर्म का मजाक उड़ाया जाता है।

    Hero Image
    मदरसों के मौलवियों ने फतवा जारी कर TikTok को बताया हराम

    एएनआई, कराची। कराची में प्रमुख धार्मिक मदरसा जामिया बिनोरिया ने फतवा जारी कर चीनी एप टिकटाक के प्रयोग को गैरकानूनी और हराम घोषित कर दिया है। इस्लामिक शिक्षण संस्थान ने इस एप को आधुनिक युग का सबसे बड़ा प्रलोभन करार दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतवा संख्या 144211200409 में संस्थान ने इसका जिक्र किया है। इससे पहले मदरसे ने टिकटाक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। मदरसे ने कहा था कि यह अनैतिकता फैलाता है इसलिए यह शरिया में हराम है। एप पर पशुओं की तस्वीरें और वीडियो शामिल किया जाना शरिया में प्रतिबंध माना गया है।

    वीडियो में विद्वानों और धर्म का मजाक उड़ाया जाता है

    मंच पर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाना और उसे प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा फतवा में टिकटाक पर पुरुषों और महिलाओं के नृत्य, गायन से जुड़े वीडियो बनाने की निंदा की गई है। जामिया बिनोरिया ने इस बात पर जोर दिया है कि टिकटाक पर वीडियो में विद्वानों और धर्म का मजाक उड़ाया जाता है। इतना ही नहीं हर चीज का उपहास किया जाता है।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा में शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 70 से अधिक की मौत