मरियम नवाज की एक छोटी-सी गलती... सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे, देखें वायरल वीडियो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने साउथ एशिया की पहली ट्रैकलेस ट्राम लॉन्च की जिसे सब-वे ऑन व्हील्स कहा गया। यह सोलर पावर से चलती है और बिना टिकट के सफर कराती है। चीन से आई इस तकनीक का उद्देश्य पंजाब के 30 शहरों में शहरी यातायात को बेहतर बनाना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हाल ही में साउथ एशिया की पहली ट्रैकलेस ट्राम को लॉन्च किया, जिसे 'सब-वे ऑन व्हील्स' यानी पहियों पर चलने वाली मेट्रो बताया।
यह खास ट्राम सोलर पावर से चलती है और इसमें टिकट की जरूरत नहीं है और ये बिना पटरियों के चल सकती है। यह पूरी तकनीक चीन से मंगाई गई है और पंजाब में शहरी यातायात को आधुनिक बनाने की योजना के तहत 30 शहरों में इसे लागू करने का लक्ष्य है।
मरियम नवाज ने किया था सफर
पिछले हफ्ते मरियम नवाज ने लाहौर में रायविंड रोड से मुस्लिम टाउन तक इस ट्रैकलेस ट्राम में सफर किया था और ट्रैफिक के बीच इसकी परफॉर्मेंस को देखा था। उनके साथ पंजाब के परिवहन मंत्री बिलाल अकबर भी मौजूद थे।
Ladies and gentlemen,
— Maryam Nawaz HQ (@MaryamNawazHQ) August 7, 2025
South Asia’s first ever Track-less tram soon starting its service in Lahore
Punjab under Maryam Nawaz 📈📈📈 pic.twitter.com/w82grwLzT5
मरियम ने कहा कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में शहरों के यातायात का चेहरा बदल सकता है और लोगों को तेज और आरामदायक सफर देगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस ट्रैकलेस ट्राम को लेकर सवाल उठाए हैं।
लोगों ने बना दिया मजाक
कई लोगों ने कहा कि असल में एक बस है, जिसे नया नाम देकर पेश किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा, "कुछ देश बस को नया नाम देकर अत्याधुनिक रेल-रहित हाइपरकैरेज बता देते हैं और लोग यकीन भी कर लेते हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "100 साल से हम इसे बस कहते हैं, अब इसे ट्रैकलेस ट्राम कह रहे हैं।"
क्यो होता है ट्रैकलेस ट्राम?
विकिपीडिया लिंक के साथ जोड़ी गई एक कम्युनिटी नोट में भी बताया गया कि ट्रैकलेस ट्राम दरअसल, एक आर्टिकुलेटेड बस होती है। इसके बीच में मुड़ने वाली लचीली बॉडी होती है ताकि यह ज्यादा यात्रियों को ले जा सके और पतली जगहों से भी गुजर सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।