विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के दुश्मन की बांग्लादेश में एंट्री, मोहम्मद यूनुस ने क्यों दिया ISI को न्योता?

Published: Thu, 23 Jan 2025 08:51 AM (IST)

आईएसआई (ISI) की एक हाई लेवल टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी है। इस टीम में मेजर जनरल शाहिद अमीर अफसर भी ...और पढ़ें

आईएसआई की एक टीम बांग्लादेश पहुंची है।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
आईएसआई की एक टीम बांग्लादेश पहुंची है।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  1. ISI टीम में मेजर जनरल भी पहुंचे बांग्लादेश
  2. 24 जनवरी तक बांग्लादेश में रहेगी टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार लगातार पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने में जुट चुकी है। सत्ता संभालने के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चार महीनों में तीन मुलाकात की है। वहीं, कुछ दिनों पहले बांग्लादेश आर्मी के एक टॉप जनरल की लीडरशिप में रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान का दौरा किया।

अब खबर सामने आ रही है कि आईएसआई (ISI) की एक हाई लेवल टीम ढाका पहुंची है। इस टीम में मेजर जनरल शाहिद अमीर अफसर भी शामिल हैं, जो चीन ने पाकिस्तान के मिलिट्री डिप्लोमेट रह चुके हैं। वहीं. टीम में दो ब्रिगेडियर लेवल के अधिकारी, आलम आमिर अवान और मोहम्मद उस्मान जतीफ भी शामिल हैं।

24 जनवरी तक बांग्लादेश में रहेगी ISI डेलिगेशन

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएसआईए के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आसिम मलिक भी बांग्लादेश दौरे पर गए हैं। हालांकि, वो इस हाई लेवल टीम का हिस्सा नहीं हैं।

आईएसआई के अधिकारी 21 जनवरी को एमिरेट्स के विमान EK-586 से ढाका पहुंचे थे। 24 जनवरी तक ये सभी अधिकारी बांग्लादेश में ही रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, आईएसआई अधिकारियों का यह दौरा मिलिट्री और सिक्योरिटी कोऑपरेशन स्थापित करने के लिए हो सकता है।

भारत की सिरदर्दी बढ़ा रहा बांग्लादेश 

शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान की दोस्ती लगातार मजबूत होती जा रही है, जो भारत के लिए एक चिंता का विषय है। एक तरफ जहां मोहम्मद यूनुस की सरकार में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वहीं, आशंका है कि पाकिस्तान अब बांग्लादेश को भारत के खिलाफ हथियार बना सकता है।  

यह भी पढ़ें: ट्रंप के तेवर से बांग्लादेश बेचैन, नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव! क्या होगा यूनुस सरकार का स्टैंड?