Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अपने मुल्क में मक्खियों से नहीं निपट पा रहा पाकिस्तान, भारत को देता है 'परमाणु युद्ध' की धमकी

    By Shashank PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 31 Aug 2019 11:35 AM (IST)

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक भारत को युद्ध की धमकी देने में व्यस्त हैं लेकिन वो खुद अपने मुल्क में मक्खियों से जंग हार रहे हैं।

    अपने मुल्क में मक्खियों से नहीं निपट पा रहा पाकिस्तान, भारत को देता है 'परमाणु युद्ध' की धमकी

    कराची, एजेंसी। कश्मीर मुद्दे पर हार से बौखलाया पाकिस्तान बार-बार भारत को युद्ध की धमकी देने में इनदिनों लगा हुआ है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान बार-बार परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं तो पाकिस्तान के रेलवे मिनिस्टर अक्टूबर-नवंबर तक भारत-पाक जंग की उम्मीद तक जता दे रहे हैं।इमरान के मंत्री शेख रशीद ने युद्ध की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि अक्टूबर-नवंबर महीने में जंग होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन भारत को युद्ध की धमकियां देने वाला पाकिस्तान इनदिनों मक्खियों से जंग लड़ रहा है और इसमें हार भी रहा है। ये हाल पाकिस्तान के किसी छोटे-बड़े शहर नहीं बल्कि उसका बिजनेस हब कहे जाने वाले कराची का है। कराची शहर को मक्खियों के आतंक का सामना करना पड़ रहा है।

    कराची में मक्खियों की तादाद बढ़ी
    यहां लोग किसी तरह इससे छुटाकारा पाना चाहते हैं। कराची शहर में नालों का गंदा पानी, बारिश और बकरीद की कुर्बानियों के बाद सड़कों की हालत खराब है। पाकिस्तानी टीवी चैनल खुद इसका लगातार कवरेज चला रहे हैं। यहां युद्ध ऐसी स्थिति पैदा हो गई है लेकिन पाकिस्तान की ये जंग मक्खियों से हो रही है और वह घर की इन मक्खियों से जंग हार रहा है।

    पाकिस्तान टीवी चैनल ARY की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कराची शहर में लगातार मक्खियों की तादाद बढ़ती जा रही है। कराची शहर पर भिनभिनाती मक्खियों ने लोगों का उठना-बैठना और खाना-पानी मुहाल कर दिया है। लेकिन पाकिस्तान की सरकार और प्रशासन इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। पाकिस्तान के मंत्री अक्टूबर में भारत से जंग की धमकी दे रहे हैं जबकि अगस्त में उनके ही मुल्क के एक शहर में मक्खियों से जंग की बात वो भूल जाते हैं।

    मक्खियों और मच्छरों की बढती संख्या से यहां डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों के घरों में इतनी मक्खियां हो गईं हैं कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालांकि मक्खियों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने 40 वाहनों को छिड़काव के लिए तैनात किया था लेकिन उनमें से केवल 5 वाहन ही इस काम में लगाए गए है। ईंधन की कमी की वजह से ऐसा हो रहा है। कराची के लोग असहाय और आक्रोशित हैं।

    यह भी पढ़ें: टेंशन में इमरान, पाकिस्‍तान में गहराया रोटी का संकट, 47 रुपये किलो हुई आटे की कीमत

    यह भी पढ़ें: Pakistan Economy Collapse: कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान के जानें क्‍या है बड़े बोल