Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार हो रहे हमलों से डरा पाकिस्तान, बलूचिस्तान में रात में सफर करने पर लगाया प्रतिबंध; जानिए पूरा मामला

    बलूचिस्तान में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाल में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जब बंदूकधारियों ने राजमार्गों पर यातायात रोक दिया और यात्रियों की आईडी की जांच कर उन्हें मार डाला। इन घटनाओं से डरी सरकार ने ये फैसला किया है। हाल ही में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया गया था।

    By Jagran News Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Sun, 30 Mar 2025 11:42 PM (IST)
    Hero Image
    प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाया गया प्रतिबंध (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की सरकार ने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात के समय यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां हाल के हफ्तों में वाहनों पर कई हमले हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जब बंदूकधारियों ने राजमार्गों पर यातायात रोक दिया और यात्रियों की आईडी की जांच कर उन्हें मार डाला। पंजाब प्रांत के लोग ऐसे हमलों का लक्ष्य रहे हैं।

    सुबह 6 बजे तक यात्रा पर प्रतिबंध

    कच्छी, झोब, ग्वादर, नुश्की और मुसाखाइल जिलों के जिला आयुक्तों ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।

    यह प्रतिबंध कई राजमार्गों पर लागू है, जिनमें क्वेटा-ताफ्तान रोड, लोरलाई-डेरा गाजी खान रोड, सिबी रोड, कोस्टल हाईवे और झोब-डेरा इस्माइल खान रोड भी शामिल हैं। लगभग दो दशकों से बलूचिस्तान हिंसा की चपेट में है।

    विद्रोहियों का आरोप है कि सेना संघीय सरकार को प्रांत में खनिजों के दोहन में मदद कर रही है, हालांकि अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया है। रात में यात्रा पर प्रतिबंध प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला करने और उसे अपहरण करने के तीन सप्ताह बाद लगाया गया है।

    यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में फिर शुरू हुआ खूनी खेल, विद्रोहियों ने बस पर किया हमला; 6 लोगों की मौत