अफगानियों के पीछे पड़ा पाकिस्तान, अबतक 13 लाख अफगान शरणार्थियों को किया निर्वासित
पाकिस्तान ने नवंबर 2023 से अबतक 13 लाख अफगान शरणार्थियों को वापस उनके देश भेज चुका है। संसदीय सचिव मुख्तार अहमद मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में लगभग 30 लाख अफगानी शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें से 813000 के पास अफगान नागरिक कार्ड हैं जबकि 13 लाख के पास पंजीकरण प्रमाण कार्ड हैं। लाखों अफगान नागरिक बिना किसी दस्तावेज के अवैध रूप से यहां रह रहे थे।
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नवंबर 2023 से अबतक 13 लाख अफगान शरणार्थियों को वापस उनके देश भेज चुका है। संसदीय सचिव मुख्तार अहमद मलिक ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सरकार ने शुरू में कहा था कि वह पहले बिना किसी कानूनी दस्तावेज वाले विदेशियों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
बाद में इस अभियान में अफगान नागरिक कार्ड धारकों को भी शामिल किया जाएगा। यह दस्तावेज अफगान शरणार्थियों को अस्थायी कानूनी दर्जा देने के लिए 2017 में शुरू किया गया था।
पाकिस्तान में लगभग 30 लाख अफगानी शरणार्थी
मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में लगभग 30 लाख अफगानी शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें से 813,000 के पास अफगान नागरिक कार्ड हैं, जबकि 13 लाख के पास पंजीकरण प्रमाण कार्ड हैं। लाखों अफगान नागरिक बिना किसी दस्तावेज के अवैध रूप से यहां रह रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।