Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित हुए लाखों बच्चे, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

    Pakistan Floods पाकिस्तान में लाखों बच्चे बाढ़ से बुरी प्रभावित हुए हैं। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। बता दें कि सिंध में कई कुपोषित बच्चे दस्त मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी बीमारियों के साथ-साथ दर्दनाक त्वचा की समस्या से जूझ रहे हैं।

    By Mohd FaisalEdited By: Updated: Sun, 18 Sep 2022 12:12 PM (IST)
    Hero Image
    Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ से बुरी प्रभावित हुए लाखों बच्चे (फाइल फोटो)

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। भीषण बाढ़ से पाकिस्तान में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित हुए 30 लाख (3.4 मिलियन) से अधिक बच्चों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों को तत्काल सहायता की आवश्यकता

    यूनिसेफ के अनुसार, पाकिस्तान में भीषण बाढ़ ने 3.4 मिलियन बच्चों को बुरी तरह प्रभावित किया है। यूनिसेफ में पाकिस्तान के प्रतिनिधि अब्दुल्ला फादिल ने कहा कि इस संकट ने कुल 16 मिलियन बच्चों को प्रभावित किया है। जिनमें से 3.4 मिलियन बच्चों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है। फादिल ने कहा कि सिंध में कई कुपोषित बच्चे दस्त, मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी बीमारियों के साथ-साथ दर्दनाक त्वचा की समस्या से जूझ रहे हैं।

    बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लड़के और लड़कियां

    फादिल ने कहा कि पाकिस्तान में लड़कियां और लड़के एक जलवायु आपदा की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे अपने परिवारों के साथ खुले में रह रहे हैं, जिनके पास पीने के पानी, भोजन और आजीविका नहीं है। उन्होंने कहा इस बाढ़ में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे हजारों स्कूल, जल प्रणालियों और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- China Bus Accident: चीन में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 27 की मौत, 20 घायल

    1 हजार 545 लोगों की हुई मौत

    देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, देश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1 हजार 545 हो गई है। जिनमें से 552 बच्चे भी शामिल थे। इस बीच, देश में अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि बाढ़ के बाद देश में डेंगू, बुखार जैसी बीमारियों के बढ़ने की संभावना है।

    अफगानिस्तान और ईरान पर निर्भर हुआ पाकिस्तान

    वहीं, भीषण बाढ़ के कारण पाकिस्तान अब अफगानिस्तान और ईरान पर भोजन के लिए निर्भर है। उन्हें बैंकों या एक्सचेंज कंपनियों से डॉलर खरीदने की अनुमति नहीं है। यहीं नहीं बाढ़ के कारण फसलें नष्ट होने के बाद पाकिस्तान को टमाटर, प्याज, आलू और अन्य खाद्य पदार्थों की भारी कमी का सामना करना पड़ा रहा है, जिससे देश भर में सब्जियों की कीमतें काफी बढ़ी हैं।

    यह भी पढ़ें- Chandigarh University MMS कांड पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, हम आपके साथ हैं