विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Flood: पाकिस्तान में कहर बनकर आई बाढ़, अब बच्चों पर मंडरा रहा यह खतरा

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Thu, 01 Sep 2022 09:17 AM (IST)

यूनिसेफ के अनुसार पाकिस्तान में बाढ़ के बाद 30 लाख से अधिक बच्चों पर खतरा मंडरा रहा हैं। बच्चों को ...और पढ़ें

पाकिस्तान में बाढ़ से हालात हो रहे बदतर।
पाकिस्तान में बाढ़ से हालात हो रहे बदतर।

जिनेवा, एजेंसी। Pakistan Flood पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में बाढ़ कहर बनकर आई है। एक और जहां सैंकड़ों लोगों की जान गई तो कई करोड़ों का नुकसान भी देश को उठाना पड़ा है। इस बीच अब संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विनाशकारी बाढ़ के बाद देश में 30 लाख से अधिक बच्चों पर खतरा मंडरा रहा हैं।

बाढ़ से 3 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

यूनिसेफ के अनुसार पाकिस्तान के हाल के इतिहास में सबसे भीषण बाढ़ के कारण 30 लाख से अधिक बच्चों को मानवीय सहायता की जरूरत है और जलजनित बीमारियां और कुपोषण का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि जुलाई 2022 के मध्य में शुरू हुई भारी बारिश का प्रभाव अब तक पड़ रहा है, जिससे देश भर के 116 जिलों में 3 करोड़ 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 66 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

यूनिसेफ कर रहा मदद

यूनिसेफ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी भागीदारों के साथ काम कर रहा है। पिछले हफ्ते, पाकिस्तान ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और अन्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से भीषण बाढ़ के बीच सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।

कई बिमारियां आ रही सामने

यूनिसेफ ने यह भी कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 30 प्रतिशत जल प्रणालियों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है और डायरिया और पानी से होने वाली बीमारियों, श्वसन संक्रमण के साथ-साथ त्वचा रोगों के मामले पहले ही सामने आ चुके हैं।

1100 से अधिक की गई जान

गौरतलब है कि पाकिस्तान में इस साल भारी मानसूनी बारिश से 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 1 करोड़ 60 लाख बच्चे भी शामिल हैं। बाढ़ में 350 से अधिक बच्चों सहित 1100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जानकारी के अनुसार खतरनाक मानवीय स्थिति आने वाले दिनों में और खराब होने की उम्मीद है क्योंकि पहले से ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।