विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब 24 अगस्त तक पाक एअरस्पेस में नहीं जा सकेंगे भारतीय विमान, पड़ोसी मुल्क ने बढ़ाया बैन

Published: Sat, 19 Jul 2025 10:13 AM (IST)

Pakistan Extends Airspace Ban ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एअरस्पेस बंद कर दिया था ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एअरस्पेस बैन बढ़ाया। फाइल फोटो
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एअरस्पेस बैन बढ़ाया। फाइल फोटो

HighLights

  1. पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए 24 अगस्त तक बंद किया एअरस्पेस।
  2. पहलगाम हमले के बाद 30 अप्रैल को भारत ने लगाया था पहला बैन।
  3. भारत ने 24 जुलाई तक पाकिस्तान के लिए बंद किया था एअरस्पेस।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एअरस्पेस बंद कर दिया था। हाल ही में पाकिस्तान ने इस बैन को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान एअरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने इसकी जानकारी दी है। NOTAM (notice to airmen) के अनुसार, भारतीय एअरलाइंस के किसी भी नागरिक या सैन्य विमान को पाकिस्तान एअरस्पेस में एंट्री में नहीं मिलेगी। यह आदेश बीती शाम 3:50 बजे से लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे लगता है पांच विमान मार गिराए...', भारत-पाक संघर्ष पर ट्रंप का नया दावा, ट्रेड डील का फिर किया जिक्र

कब तक लागू रहेगा आदेश?

PAA ने नोटिस में जानकारी देते हुए कहा कि यह बैन भारतीय समयानुसार 24 अगस्त 2025 की सुबह 5:19 बजे तक लागू रहेगा। बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने एअरस्पेस बंद कर दिए थे।

पहले भारत ने किा था बैन

भारत सरकार ने 30 अप्रैल को पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एअरस्पेस बंद करने की घोषणा की थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने एअरस्पेस बंद कर दिए थे। भारत ने 24 जुलाई तक के लिए पाक एअरलाइंस के विमानों पर यह बैन लगाया था, जो अभी तक जारी है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को 'जिगरी दोस्त' ने भी दिया करारा झटका, अमेरिका के TRF बैन पर चीन ने तोड़ी चुप्पी