पाकिस्तान की जनता दाने-दाने को तरसी, नेता-सेना के अफसर विदेशों में बना रहे 'शीशमहल', कहां-कहां खरीदी Property?
पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जहां विदेशी कर्ज जीडीपी का 74% तक पहुँच गया है। IMF ने कुछ शर्तों के साथ कर्ज मंजूर किया है लेकिन 10 करोड़ से अधिक लोग गरीबी में जी रहे हैं। इस बीच दुबई प्रॉपर्टी लीक में कई नेताओं और पूर्व सैन्य अधिकारियों की विदेशी संपत्तियों का खुलासा हुआ है जिससे जनता में आक्रोश है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान आज अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जहां गरीबी और कर्ज ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, वहीं देश के कुछ नेता और पूर्व सैन्य प्रमुख अकूत संपत्ति के मालिक बने हुए हैं। विश्व बैंक के अनुसार, पाकिस्तान पर 2025 तक कुल विदेशी कर्ज 133 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है, जो उसकी जीडीपी का लगभग 74% है।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मई 2025 में 2.4 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर किया, लेकिन 50 सख्त शर्तों के साथ, जो पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाल रही हैं।
पाकिस्तान में गरीबी का आलम यह है कि 2023 के मानव विकास सूचकांक (HDI) के अनुसार, 10 करोड़ से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे हैं, और देश का गरीबी सूचकांक (Poverty Index) दक्षिण एशिया में सबसे खराब स्थिति में है।
जनता गरीब, नेता-सेना के अफसर विदेशों में बना रहे 'शीशमहल'
लेकिन इन सब के बावजूद देश के आला नेताओं और कई पूर्व सेनाअध्यक्षों पाकिस्तान के अलावा विदेशों में भी खूब प्रॉपर्टी बना रखी है। साल 2024 के दुबई प्रॉपर्टी लीक ने पाकिस्तान के कई प्रभावशाली लोगों की विदेशी अकूत संपत्ति को का पर्दाफाश किया।
इसमें राजनेता, नौकरशाह और पूर्व सेनाध्यक्षों के नाम शामिल थे, जिन्होंने दुबई में आलीशान संपत्तियां खरीदीं। यह खुलासा तब हुआ जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार महज 14 अरब डॉलर के आसपास है, जो तीन महीने के आयात को मुश्किल से कवर कर पाता है। ऐसे में आम पाकिस्तानी नागरिक में मन में सवाल उठता होगा कि जब देश कर्ज और गरीबी से जूझ रहा है, तो नेताओं के जेब में कहां से पैसा आ रहा था?
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास कितनी संपत्ति?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के परिवार की दौलत और प्रॉपर्टी दुबई, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई शहरों में है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार ने रियल एस्टेट में अच्छा खासा निवेश किया हुआ है।
शहबाज शरीफ के बेटे सुलेमान शरीफ और हमजा शरीफ के नाम पर दुबई में लगभग 650 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट है। नवाज शरीफ की बेटी और पंजाब प्रांत की सीएम मरियम शरीफ के नाम पर लगभग 200 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
वहीं शरीफ खानदान ने दुबई के बुर्ज खलीफा, दुबई मरीना और अल थनियाह में करीब एक हजार करोड़ रुपए के लग्जरी फ्लैट, अर्पाटमेंट और कॉमर्शियल स्पेस खरीदे हैं। लंदन में भी शरीफ भाईयों ने करीब 4 फ्लैट खरीदे हैं। ये कोई आम फ्लैट नहीं बल्कि लग्जरी फ्लैट्स हैं।
आसिफ अली जरदारी परिवार ने भी बनाई अथाह संपत्ति
दुबई अनलॉक्ड के अनुसार पाकिस्तान की राष्ट्रपति और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के तीन बच्चे - बिलावल, बख्तावर और असीफा। बिलावल भुट्टो जरदारी और असीफा भुट्टो जरदारी पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य हैं। इन भाई-बहनों के पास दुबई के जुमेराह 1 और अल सफा 2 इलाकों में दो संपत्तियां हैं।
पनामा पेपर्स लीक के अनुसार, आसिफ जरदारी के न्यूयॉर्क में भी दो फ्लैट हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 50-55 करोड़ तक आंकी गई है। इसके अलावा ब्रिटेन के सरे में जरदारी ने 355 एकड़ का रॉकवुड एस्टेट का मालिकाना हक ले रखा है। इसकी कीमत 500 करोड़ से ज्यादा आंकी जाती है।
- फ्रांस के नॉरमेंडी शहर में आसिफ अली जरदारी की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
- स्विस बैंकों में भी जरदारी-बेनजीर भुट्टो के जॉइंट अकाउंट में 100 करोड़ रुपए जमा हैं।
- दुबई में जरदारी का लग्जरी फर्नीचर का अघोषित धंघा
table {
width: 100%;
border-collapse: collapse;
margin-top: 20px;
}
th, td {
border: 1px solid black;
padding: 8px;
text-align: left;
}
th {
background-color: #f2f2f2;
}
h1 {
text-align: center;
}
दुबई प्रॉपर्टी लीक में इन पाकिस्तानी शख्सियतों का नाम सामने आया
श्रेणी | नाम |
---|---|
राजनीतिक व्यक्ति (MNA) | बिलावल भुट्टो जरदारी |
राजनीतिक व्यक्ति (MNA) | बख्तावर भुट्टो जरदारी |
राजनीतिक व्यक्ति (MNA) | आसेफा भुट्टो जरदारी |
राजनीतिक व्यक्ति | ओवैस मुजफ्फर |
MNA | इख्तियार बैग |
ओवैस मुजफ्फर की पत्नी | गुलजेब आसिफ |
गृह मंत्री (सांसद मोहसिन नकवी) की पत्नी | वरदा अशरफ |
बशरा बीबी का दोस्त | फरहत शहजादी |
सूचना मंत्री | शरीजील इनाम मेमन |
राजनीतिक व्यक्ति (कराची मेयर मुरतजा वहाब का भाई) | अली वहाब सिद्दीकी |
राजनीतिक व्यक्ति (मामला चल रहा है) | मुश्ताक अहमद हजारा |
राजनीतिक व्यक्ति (मामला चल रहा है) | हामिद समू |
राजनीतिक व्यक्ति (मामला चल रहा है) | घुलाम अब्बास जरदारी |
राजनीतिक व्यक्ति (मामला चल रहा है) | अली अकबर अब्रो |
राजनीतिक व्यक्ति (मामला चल रहा है) | खान अब्दुल घानी मजीद |
वाइफ ऑफ हुसैन लवई | सबीरा हुसैन लवई |
राजनीतिक व्यक्ति (मामला चल रहा है) | असलम मसूद |
वाइफ ऑफ असलम | फरजाना असलम |
राजनीतिक व्यक्ति (मामला चल रहा है) | सोहरब डिंशॉ अंकलेशिया |
रिटायर्ड मिलिट्री जनरल | परवेज मुशर्रफ |
रिटायर्ड मिलिट्री जनरल की पत्नी | सेहबा मुशर्रफ |
पूर्व पीएम | शौकत अजीज |
पूर्व पीएम की पत्नी | रुखसाना अजीज |
जनरल बाजवा का बेटा | साद सिद्दीकी |
IG AK | सोहैल हबीब ताजिक |
राजदूत | नजीब दुर्रानी |
सेना के जनरलों और अफसरों ने भी प्रॉपर्टी बनाई
दुबई अनलॉक्ड लीक ने पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा की विदेशी संपत्तियों का भी खुलासा किया। बाजवा 2016 से 2022 तक पाकिस्तानी सेना के प्रमुख रहे। वह कथित तौर पर दुबई में 1300 करोड़ रुपये के विशाल तेल कारोबार से जुड़े हैं।
उनकी कंपनी 'टैक्स पाकिस्तान' में उनकी पत्नी आयशा और बहु भी हिस्सेदार हैं। इसके अलावा, बाजवा के पास इटली में 20 करोड़ रुपये और फ्रांस में 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी हैं।
परवेज मुशर्रफ की विदेशी संपत्तियों का जाल
पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ की संपत्तियों का ब्योरा भी कम चौंकाने वाला नहीं है। उनके पास दुबई और लंदन में 25-25 करोड़ रुपये की दो आलीशान संपत्तियां हैं। इसके अलावा, मुशर्रफ परिवार का फ्रांस में 15 करोड़ रुपये का एक विला है, जो किराए पर दिया गया है। उनके विदेशी बैंक खातों में करीब 30 करोड़ रुपये जमा बताए जाते हैं।
दुबई के साउथ रिज में परवेज मुर्शरफ के नाम पर एक अपार्टमेंट है। दुबई अनलॉक्ड के अनुसार, इसकी कीमत 1,646,400 डॉलर है।
अशफाक परवेज कियानी का ऑस्ट्रेलिया में विशाल फार्महाउस
2007 से 2013 तक पाकिस्तानी सेना के प्रमुख रहे जनरल (रिटायर्ड) अशफाक परवेज कियानी की ऑस्ट्रेलिया में भारी-भरकम संपत्ति है। पनामा लीक्स के अनुसार, उनके बेटे के नाम पर ऑस्ट्रेलिया के एना क्रीक में 70 हजार एकड़ का विशाल फार्महाउस है। इस फार्म की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। कियानी की दुबई और अमेरिका में 75 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं। इसके साथ ही स्विस बैंक में लगभग 50 करोड़ रुपये जमा हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।