पाकिस्तान में हर रोज 12 बच्चों के साथ हो रही यौन हिंसा, 5 साल में 22 हजार मामले; चौंकाने वाली रिपोर्ट
पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा के बढ़ते मामलों पर अल्पसंख्यक अधिकार समूह ने चिंता जताई है। वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी के अनुसार 2025 की पहली छमाही में 2130 मामले सामने आए जिनमें 103 बच्चों की मौत हुई। रिपोर्ट में 2018 से 2023 के बीच 22 हजार मामले दर्ज किए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ लगातार बढ़ रही यौन हिंसा के मामलों पर अग्रणी अल्पसंख्यक अधिकार समूह ने चिंता जताई है। समूह ने कमजोर वर्ग की सुरक्षा न कर पाने पर इसे पाकिस्तानी प्राधिकारियों की पूर्ण विफलता बताया है।
वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी (वीओपीएम) के मुताबिक साल 2025 की पहली छमाही में 2130 मामले सामने आए हैं, जिसमें 103 बच्चों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 से 2023 के बीच बच्चों के साथ यौन हिंसा के 22 हजार मामले सामने आए। केवल 2022 में ही 4253 बच्चे प्रभावित हुए।
हर रोज 12 बच्चों के साथ यौन हिंसा
समूह ने बताया कि औसतन रोज 12 बच्चों के साथ यौन हिंसा हो रही है। 2023 में प्रभावित बच्चों की संख्या 4850 रही, जबकि 2024 में 4700 बच्चों के साथ यौन हिंसा हुई। समूह ने इस बात पर ज्यादा चिंता जताई कि ऐसे मामले न केवल सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे हैं, बल्कि उन जगहों पर भी सामने आ रहे हैं जिन्हें अभ्यारण्य कहा जाता है।
10 से 15 प्रतिशत मामले मदरसों में पाए जा रहे हैं। बाकी के मामलों में बच्चों के साथ घरों में, रिश्तेदारों के हाथों या भरोसेमंद परिचितों द्वारा यौन ¨हसा की जा रही है। समूह ने कहा कि इससे पता चलता है कि समस्या ने कितनी गहराई में जड़ें जमा ली हैं।
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल का कारावास
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।