विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए दो बम धमाकें, एक पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत; 20 घायल

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 09 Apr 2024 10:39 AM (IST)

पाकिस्तान में आए दिन बम विस्फोट होते ही रहते हैं जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। एक बार ...और पढ़ें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो जगहों पर हुआ बम विस्फोट (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो जगहों पर हुआ बम विस्फोट (फाइल फोटो)

पीटीआई, कराची। ईद से पहले एक बार फिर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 20 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पहली घटना में, सोमवार को प्रांत के क्वेटा जिले के कुचलक इलाके में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मस्जिद में जब विस्फोट हुआ तब लोग मगरिब की नमाज अदा कर रहे थे।"

सोमवार को एक बाजार में हुआ बम विस्फोट

एक अन्य घटना में, सोमवार को खुजदार शहर में उमर फारूक चौक के पास एक बाजार में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब ईद की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं और बच्चों सहित भीड़ थी।

यह भी पढ़ें- Pakistan Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में मस्जिद के पास हुआ विस्फोट, ब्लास्ट में एक की मौत; 12 लोग घायल