विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद किया एयरस्पेस

Published: Thu, 24 Apr 2025 04:30 PM (IST)

पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास शुरू कर दिया है। सीसीएस की ...और पढ़ें

भारत ने पहले ही अटारी चेक पोस्ट बंद करने की घोषणा कर दी है (फोटो: आईएएनएस)
भारत ने पहले ही अटारी चेक पोस्ट बंद करने की घोषणा कर दी है (फोटो: आईएएनएस)

HighLights

  1. पाकिस्तान में भारत के एक्शन का डर फैला
  2. शिमला समझौते पर पाकिस्तान उठा सकता कदम
  3. पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर को भी बंद किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार कुछ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। लगातार हो रही बैठकों और भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान घबराया हुआ है। सीसीएस की बैठक में भारत ने पहले ही अटारी चेक पोस्ट बंद करने और पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कह दिया है। 

अब बौखलाहट में पाकिस्तान ने भी भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब भारत की कोई भी एयरलाइन पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल कर नहीं जा पाएगी साथ ही पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर को भी बंद करने की घोषणा की है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि शिमला समझौते को लेकर पाकिस्तान बड़ा कदम उठा सकता है। सीसीएस की बैठक के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी।

पीएम मोदी ने नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेस

पहलगाम हमले से पहले पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हुए थे, लेकिन हमले की खबर सुनते ही उन्हौंने अपना दौरा रद कर दिया और वापस लौट आए थे। गौर करने वाली बात ये है कि पीएम मोदी का विमान सऊदी अरब जाते वक्त पाकिस्तानी एयरस्पेस से होकर गुजरा था।

हालांकि वापस लौटते वक्त उन्होंने पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया। वापसी के वक्त उनका विमान ओमान के बाद गुजरात, राजस्थान होकर फिर दिल्ली पहुंचा। वहीं, पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि सिंधु जल समझौते को रद करना भी युद्ध की पहल जैसा है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से आए इन कुत्तों को...', ओवैसी ने पहलगाम हमले पर उठाए ये दो सवाल, बताया कैसे मिलेगा इंसाफ