BLA के हमलों से डर गया पाकिस्तान, बलूच नागरिकों को जबरन गायब कर रहा पड़ोसी मुल्क
बलूच मानवाधिकार संगठन के अनुसार क्वेटा में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्पीड़न करते हुए सात बलूच नागरिकों को जबरन गायब कर दिया है। बलूच नेशनल मूवमेंट के प्रवक्ता पांक ने बताया कि बरखान जिले के बाघाओ इलाके से चार लोगों को अगवा किया गया जिनमें मियां खान खेत्रान भी शामिल हैं। अन्य पीडि़तों में सलाल अहमद सत्तार बलूच और गुलमीर बलूच शामिल हैं।

क्वेटा, आइएएनएस। एक बलूच मानवाधिकार संगठन ने कहा कि प्रांत में जबरन गायब किए जाने की चल रही लहर के बीच उत्पीड़न जारी है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सात बलूच नागरिकों को जबरन गायब कर दिया है।
चार लोगों को जबरन गायब किया गया
बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग के प्रवक्ता पांक ने बताया कि गुरुवार रात पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के बरखान जिले के बाघाओ इलाके में छापेमारी की, जिसमें चार लोगों को जबरन गायब कर दिया गया। अपहृत लोगों में बाघाओ यूनियन काउंसिल के निर्वाचित उपाध्यक्ष मियां खान खेत्रान भी शामिल हैं।
जबरन गायब किए गए अन्य पीडि़तों में मियां खान खेत्रान, सलाल अहमद, सत्तार बलूच और गुलमीर बलूच शामिल हैं। मानवाधिकार संस्था ने आगे बताया कि प्रांत के कई जिलों से तीन और बलूच नागरिकों को जबरन गायब कर दिया गया।
बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की ओर से किए गए हमलों में वरिष्ठ सेना के अधिकारी सहित 23 लोगों की मौत हो गई है। बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कई सशस्त्र अभियानों की बीएलए ने जिम्मेदारी ली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।