विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: 'इमरान खान को उनके बेटे से बात नहीं कराना गलती थी', अदियाला जेल के अधीक्षक ने कोर्ट में मांगी माफी

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM (IST)

पाकिस्तान के अदियाला जेल के शीर्ष अधिकारी ने कोर्ट के आदेश के इमरान खान को उनके बेटे से बात नहीं ...और पढ़ें

सिफर मामले में अगस्त से जेल में बंद हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। (फाइल फोटो)
सिफर मामले में अगस्त से जेल में बंद हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। (फाइल फोटो)

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अदियाला जेल के शीर्ष अधिकारी ने कोर्ट के आदेश के बावजूद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके बेटों से बात करने की अनुमति नहीं देने पर विशेष कोर्ट में माफी मांगी। इमरान के बेटे सुलेमान खान और कासिम खान ब्रिटेन में उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा के साथ रहते हैं। इमरान ने जेमिमा को 2004 में तलाक दिया था।

कोर्ट ने जेल अधीक्षक को जारी किया था नोटिस

विशेष कोर्ट के जस्टिस अबुल हसनत जुल्करनैन ने सोमवार को कोर्ट के आदेश के बावजूद खान की उनके बेटों से फोन पर बात कराने का इंतजाम नहीं करने पर अदियाला जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया था। कोर्ट में अपने जवाब में वरिष्ठ जेल अधिकारी ने मंगलवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री को अपने बेटों से बात नहीं करने देने के लिए माफी मांगी।

यह भी पढ़ेंः Pakistan: 'US के छोड़े हथियार इस्तेमाल कर रहे आतंकवादी', कार्यवाहक PM बोले- तालिबान के शासन से 60 फीसद बढ़ी आतंकी घटनाएं

जेल अधीक्षक ने बात करने की नहीं दी थी अनुमति

अधीक्षक ने कोर्ट में कहा कि गत 18 अक्टूबर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) अध्यक्ष की उनके बेटों से बात कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे लेकिन जेल में अंतरराष्ट्रीय नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कोई स्थायी सुविधा नहीं है।

जेल अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं किया और उन्होंने उनके खिलाफ अवमानना मामले को रद करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ेंः Pakistani Passport: कंगाल पाकिस्तान में अब लेमिनेशन पेपर की कमी, पाकिस्तानी नागरिकों को नहीं मिल पा रहा पासपोर्ट